Breaking News

रामगढ़वा:तिलावे नदी का बांध टुटा,सैकड़ों एकड़ जमीन में लगे धान के पौधे हुए जलमग्न

*तिलावे नदी का बांध टुटा,सैकड़ों एकड़ जमीन में लगे धान के पौधे हुए जलमग्न*

*एक दर्जन से अधिक गांवों का प्रखंड मुख्यालय से सड़क संपर्क टूट गया*

*रामगढ़वा के कई गाँवों में पानी घुसने की संभावना*
बाढ़ के पानी से घिरे सड़क को पार करते एम.के.मिशन हाई स्कूल रामगढ़वा के छात्र-छात्राएं
चम्पारण टुडे से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट-
रामगढ़वा-विगत दो दिनों से प्रखंड क्षेत्र में हो रही मुसलाधार बारिश की वजह से जहां जनजीवन अस्त- व्यस्त हो गया है, पशुओं के आहार की समस्या बढ़ गई है वहीं प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली तिलावे नदी में उफान आ गया है। जिसकी वजह से बाढ़ का पानी लुकही माई स्थान के समीप बांये किनारे(पूर्वी भाग) के बांध को लगभग 30 फीट काट दिया है।जिसकी वजह से बौधा,धनहर दिहुली,गुरहनवा, भलुवहिंया गांव के सैकड़ो एकड़ जमीन में लगी धन की फसल डूब गई है। वहीं इस बाढ़ का पानी धनहर दिहुली सड़क पर गुरहनवा गांव के
बाढ़ के पानी की तस्वीर
सामने लगभग दो फ़ीट बह रहा है।इससे रामगढ़वा आने- जाने में इस इलाके के लोंगो को काफी परेशानी हो रही है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हो रहा है।  सुबह में बच्चे स्कूल की गाड़ी से विद्यालय तो गए लेकिन 12 बजे  इतना पानी सड़क पर बहने लगा कि बस को पार करना नामुमकिन हो गया।जिसकी वजह से एम.के.मिशन हाई स्कूल रामगढ़वा के व्यवस्थापक के द्वारा बच्चों को पैदल पार कराकर घर भेजा गया। इस संबंध में बी डी ओ जितेन्द्र कुमार
बाढ़ के पानी की तस्वीर
सिंह ने बताया कि नदी के बांध टुटान की मरम्मती कराई जा रही है। वहीं जनप्रतिनिधियों के द्वारा विगत दिनों बांध मरमती के लिए आए पैसे का बंदरबांट करने व मजबूत बांध नहीं बनवाने की वजह से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है । यदि नदी के किनारे बांध मजबूत बनवाया गया होता तो शायद यह दिन नहीं देखना पड़ता । इस तबाही से नाराज भलुवहिया व धनहर दिहुली के ग्रामीण बब्लू कुमार ,हिमांशु कुमार हिमकर, नागेंद्र कुशवाहा ,उमेश कुशवाहा, शेष नारायण कुशवाहा, राम सूरत पटेल, लालबाबू पटेल, रामअवतार गुप्ता, सुनील कुमार गुप्ता जितेन्द्र सिंह, बृजिकशोर सिंह,सुरेन्द्र सिंह तथा मुकेश कुमार सहित अन्य लोगों ने सरकार से अविलंब इसकी जांच कराकर दोषी जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी के विरुद्ध करवाई करने की मांग की है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.