Breaking News

कोटवा:- मच्छरगांवा से विधायक सचिन्द्र सिंह के नेतृत्व में हुआ तिरंगा यात्रा का आगाज

कोटवा:-मच्छरगांवा से विधायक सचिन्द्र सिंह के नेतृत्व में हुआ तिरंगा यात्रा का आगाज
विधायक सचिन्द्र सिंह के नेतृत्व में निकाली गयीं तिरंगा यात्रा की तस्वीर
चम्पारण टुडे से छायाकार अमित के साथ अजीत कुमार सिंह कोटवा
कोटवा :- तिरंगा यात्रा का आगाज कल्याणपुर विधायक सचिन्द्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व मे मच्छरगांवा से हुआ ! बारिश के बावजूद इस यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बाइक पर सवार होकर हाथ मे तिरंगा लहराते हुए  भारत माता की जय का नारा लगा रहे थे।  तिरंगा यात्रा  सुबह करीब आठ बजे मच्छरगांवा के महान पुरुष स्व.चंद्रगोखुला बाबू के प्रतिमा पर माल्यापर्ण से कर शुरु हुआ।  नवगोल चौक, कोटवा, बझिया, बैरिया, विशम्भरापुर, तुलसी पट्टी, कल्याणपुर, शम्भुचक,  वृंदावन, शीतलपुर, कोयला बेलवा, रामडीहा, गवन्द्रा होते हुए पूरनछपरा पहुंची। पूरनछपरा में आयोजित सभा को केंद्री
बाइक से तिरंगा यात्रा निकालते भाजपा कार्यकर्ता
य कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह, बिहार सरकार के मंत्री प्रमोद कुमार,पीपरा विधायक श्यामबाबू यादव, विधान पार्षद बबलू गुप्ता, पूर्व  विधायक कृष्णनंदन पासवान ने संबोधित किया । तिरंगा यात्रा में कोटवा प्रखंड अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद यादव , जटाशंकर सिंह, राजन पाण्डेय, राजेश वर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुये।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.