Breaking News

रामगढ़वा:-तिलावे नदी का बांध टुटा, सैकड़ों एकड़ जमीन में लगे धान के पौधे हुए जलमग्न

*तिलावे नदी का बांध टुटा,सैकड़ों एकड़ जमीन में लगे धान के पौधे हुए जलमग्न*

*एक दर्जन से अधिक गांवों का प्रखंड मुख्यालय से सड़क संपर्क टूट गया*

*रामगढ़वा के कई गाँवों में पानी घुसने की संभावना*

रामगढ़वा धनहर दिहुली सड़क एवं सैकड़ों एकड़ जमीन में लगे धान के पौधे हुए जल मग्न
चंपारण टुडे से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट-
रामगढ़वा-नेपाल के जलग्रहण क्षेत्र में भारी वर्षा के कारण प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली पहाड़ी नदियों के जलस्तर में भारी बढ़ोतरी हुई है।तिलावे नदी में भारी उफान के कारण इस नदी ने लुकही माई स्थान के समीप बांये किनारे(पूर्वी भाग) के बांध को लगभग 30 फीट काट दिया है।जिसकी वजह से
बाढ़ की तस्वीर
बौधा,धनहर दिहुली,गुरहनवा, भलुवहिंया गांव के सैकड़ो एकड़ जमीन में लगी धन की फसल डूब गई है। वहीं इस बाढ़ का पानी धनहर दिहुली सड़क पर गुरहनवा गांव के सामने लगभग दो फ़ीट बह रहा है।इससे रामगढ़वा आने में इस इलाके के लोंगो को काफी
बाढ़ की तस्वीर
परेशानी हो रही है।इस संबंध में बी डी ओ जितेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि नदी के बांध टुटान की मरम्मती कराई जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.