वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने किया पांच शराबियों को गिरफ्तार

चंपारण टुडे से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट-
रामगढ़वा-पलनवा थाना पुलिस ने स.अ.नि.सत्येन्द्र नारायण सिंह के नेतृत्व में कर रही वाहन चेकिंग के दौरान सौनाहा मोड़ के पास से 5 शराबियों को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार शराबियों में हरनाही गांव निवासी सुनील महतो व संतोष साह, जयमंगला पुर गांव निवासी तपेंद्र यादव व बदन यादव तथा लक्ष्मनवा गांव निवासी विकास कुमार शामिल हैं। इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष रमण कुमार ने कहा कि उक्त पांचों शराबी रक्सौल की तरफ से शराब पीकर आ रहे थे। जो पुलिस गाड़ी को देखते भागने लगे । जिन्हें पुलिस बल एवं से सैप के जवानों ने खदेड़ कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शराबियों को कांड संख्या 103 /17 के तहत जेल भेज दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.