Breaking News

शिवहर- 10 अगस्त को अंगीभूत महाविद्यालय में नामांकन व पोस्टमार्टम हाउस का होगा उद्घाटन

शिवहर- 10 अगस्त को अंगीभूत महाविद्यालय में नामांकन व पोस्टमार्टम हाउस का होगा उद्घाटन

डीएम राजकुमार
मनीष नन्दन सिंह,चम्पारण टुडे (शिवहर)
शिवहर- डीएम राज कुमार ने बताया कि आगामी 10 अगस्त को जिला में पहला अंगीभूत महाविद्यालय में कला एवं वाणिज्य विषय का नामांकन प्रारंभ किया जा रहा है आैर सदर अस्पताल शिवहर में नवनिर्मित पोस्टमार्टम हाउस तथा सिविल सर्जन कार्यालय के पास डीपीएम कार्यालय व आवास का उद्घाटन स्थानीय सांसद रमा देवी, विधायक मो0 शरफुर्रद्दीन, बेलसंड विधायक सुनिता सिंह चौहान के द्वारा किया जाएगा! इस दौरान कार्यक्रम में विधान पार्षद् देवेशचन्द्र ठाकुर, दिलीप राय व संजय सिंह उपस्थित होंगे! जिसमें समस्त जिलावासियों को कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है!

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.