Breaking News

रामगढवा रेलवे स्टेशन से दुधमुंहे बच्चे के साथ प्रेमी युगल गिरफ्तार

रामगढवा रेलवे स्टेशन से दुधमुंहे बच्चे के साथ प्रेमी युगल गिरफ्तार
चम्पारण टुडे से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट-
रामगढ़वा-स्थानीय रेलवे स्टेशन से मोतिहारी , छतौनी  पुलिस ने रामगढवा पुलिस के सहयोग से  गुरुवार की रात्रि शादी की नियत से भगायी गई लडकी  के  साथ एक लडका व उसके  एक  दूधमुहे बच्चे  को  बरामद किया है ।  इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि  बरामद  लडकी   चिरैया  थाना  क्षेत्र के  शगरदीना निवासी  नेयाज  अहमद  की  पुत्री  शबीहा खातून  है  जबकि  बरामद  लडका  घोडासाहन बाजार  के  मुख्तार खान  का  पुत्र  फहीम  खान  उर्फ  विक्की  है । पुलिस  की  पूछताछ में गिरफ्तार यगल जोड़ी ने  बताया कि  बरामद  लड़का  मोतिहारी में अपनी माँ के साथ किराए के मकान में रह रही उक्त लड़की को ट्यूशन पढाता था। जहां दोनों की आँखें चार हो गई और एक दूसरे को होने की कशम को पुरा करने वास्ते दो अगस्त की रात्रि में दोनों मोतिहारी से नौ दो ग्यारह हो गए।इस बाबत लड़की  की  माँ ने  छतौनी थाना  में  उक्त लड़के के प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसका कांड संख्या कांड संख्या  199 /017 है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.