रामगढ़वा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद एसडीओ ने की बैठक
 |
| बैठक करते एसडीओ श्री प्रकाश |
चम्पारण टुडे से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट-
रामगढ़वा-स्थानीय प्रखंड कार्यालय में रक्सौल एसडीओ श्री प्रकाश ने पश्चिमी क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा करने के बाद शुक्रवार की संध्या 4 बजे से पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की । बैठक में श्रीप्रकाश ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों से सुझाव माँगा। जिसमें रामगढ़वा पूर्वी क्षेत्र के पंचायत समिति सदस्य राम बहादुर पांडेय, भाकपा नेता राधामोहन सिंह ,विधायक प्रतिनिधि अरविंद पांडेय तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि भूषण सिंह आदि लोगों ने कहा कि बाढ़ जाने के बाद विभिन्न तरह की बीमारियां उत्पन्न होती हैं । जिसका दवा स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रहना अति आवश्यक है। जैसे सांप कट्टी, लूज मौसम , हैजा तथा सलाइन इत्यादि की अति
 |
| बैठक की तस्वीर |
आवश्यकता है।साथ ही कहा कि बाढ़ ग्रसित क्षेत्रों में बाढ़ की वजह से जिन गरीबों का घर गिर गया है ,उनके घर का निर्माण इंदिरा आवास योजना के तहत बनवाने की माँग की। इस बाबत एसडीओ श्री प्रकाश ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य में सभी प्रकार की दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी । साथ ही उन्होंने बीडीयो जितेंद्र कुमार सिंह को निर्देश दिया की बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करें और जिन गरीबों का घर बाढ़ से गिर गया है उसका सूची तैयार कर यथा शीघ्र उपलब्ध कराएं। आज सुबह 8 बजे से एसडीओ श्री प्रकाश ने स्थानीय प्रमुख पति विशाल गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि अरविंद कुमार पांडे तथा बीडियो जितेन्द्र कुमार सिंह आदि लोगों के साथ बाढ़ प्रभावित गाँवों सिंहासनी,मौजे, नंदलाली, बिनवलिया, कुष्ट कॉलोनी तथा भेड़िहारी आदि गांव में बाढ़ राहत सामग्री जैसे मीठा ,पानी, मोमबत्ती ,चिउरा, माचीस तथा प्लास्टिक आदि का वितरण किया।मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष नीलू सिंह, भाजपा नेता छोटन पांडेय ,मुखिया जैल सिंह तथा समिति सदस्य मोहम्मद इरफान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.