Breaking News

रामगढ़वा:-मोटरसाइकिल चालक के शरीर पर गिरा दीवार, गंभीर चोट,नारायणी अस्पताल बीरगंज रेफर

*मोटरसाइकिल चालक के शरीर पर गिरा दीवार, गंभीर रूप से घायल,नारायणी अस्पताल बीरगंज नेपाल रेफर
दीवार की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल भाजपा के जैतापुर पंचायत अध्यक्ष राम बाबू महतो
चम्पारण टुडे से डी.एन.कुशवाहा (रामगढ़वा) की रिपोर्ट 
रामगढ़वा:-एक तरफ रामगढ़वा तिरवाह क्षेत्र के लोग बाढ़ कि त्रासदी से अभी उबरे नहीं तब तक नियति ने एक मोटरसाइकल चालक को मौत के मुँह की तरफ ढकेल दिया। हुआ यह कि मोटरसाइकिल चालक व जैतापुर गांव निवासी तथा भाजपा के जैतापुर पंचायत अध्यक्ष राम बाबू महतो ने शुक्रवार की संध्या पखनहीया चौक पर ग्रामीण बैंक के पास जैसे ही अपनी मोटरसाइकिल रोकी , वैसे ही दीवार उनके शरीर पर गिर गया । जिससे श्री महतो दबकर बुरी तरह से जख्मी एवं बेहोश हो गए। आनन- फानन में पखनहीया चौक के लोगों ने उन्हें उपचार हेतु रामगढ़वा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया,जहां से चिकित्सकों ने उनके स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बेहतर इलाज हेतु डंकन अस्पताल रक्सौल रेफर कर दिया।डंकन अस्पताल रक्सौल के चिकित्सकों ने भी उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए नारायणी हॉस्पिटल बीरगंज रेफर कर दिया ।जहां उनका उपचार चल रहा है । समाचार प्रेषण तक श्री महतो को होश नहीं आया था,और उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.