Breaking News

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन अॉफ टीचर्स वेलफेयर संघ की बैठक संपन्न

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन अॉफ टीचर्स वेलफेयर संघ की बैठक संपन्न

बैठक की तस्वीर
चंपारण टुडे से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट-
प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ऑफ टीचर्स वेलफेयर संघ आज किसी परिचय का मोहताज नहीं है। जरुरत है सभी गिला शिकवा को भुलाकर आपसी एकता और सामंजस्य को बनाए रखने की। संगठन जब मजबूत होगा तो प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधि तक संघ के कार्यकर्ताओं को सम्मान देंगे। आपसी फूट होने पर समाज में हमें कहीं भी मान-सम्मान नहीं मिलेगा । उक्त बातें प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ऑफ टीचर्स वेलफेयर सोसाइटी की बैठक को संबोधित करते हुए जिला संयोजक संतोष कुमार रौशन ने शनिवार को सरला वर्मा बाल विद्या मंदिर मोतिहारी के प्रांगण में कहीं । बैठक को संबोधित करते हुए जिला संरक्षक रवीन्द्र कुमार मिश्र ने कहा कि संघ में नए कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढनी चाहिए। कुछ जिम्मेवारियां उनके सर पर दी जानी चाहिए । वहीं एसोसिएशन के जिला सचिव भूषण कुमार ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक मूल्यों की सार्थकता को बच्चों के माध्यम से संग उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से भी संग ने जिले में एक अच्छा माहौल बनाया है। हमलोगों के कार्यों को देखकर अन्य जिले के साथी भी हमलोगों के साथ जुड़ने के लिए ब्यग्र हैं। इसलिए अब संघ का विस्तार करने का समय आ गया है। बैठक में सर्वसम्मति से 25 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया,जिसमें आगामी 19 अगस्त को होने वाली कार्यकारिणी की प्रथम बैठक में नई जिला कमिटी का गठन किया जायेगा।इसके साथ ही सितम्बर महिना के प्रथम सप्ताह में प्रदेश कमिटी का गठन करने का निर्णय लिया गया। जिसमें पुरे बिहार के प्रतिनिधि भाग लेंगे।बैठक को संबोधित करने वालों में संघ के कार्यकारी अध्य्क्ष एन के राही,जिला प्रवक्ता मो. अब्दुल्ल रहमान,रक्सौल अनुमंडल से  धीरज वाजपेयी,अवध बिहरी पटेल, चकिया अनुमंडल अध्यक्ष अजय कुमार,जिला उपसचिव डी.एन.कुशवाहा तथा अरेराज अनुमंडल सचिव प्रमोद कुमार मिश्र सहित अन्य लोग शामिल थे। बैठक का संचालन संयोजक सन्तोष कुमार रौशन व धन्यवाद ज्ञापन संघ के जिलाध्यक्ष शिव किशोर सिंह ने की।मौके पर संघ के वरीय सदस्य जियाउर रहमान,फैयाज आलम,मुकेश शर्मा,स्टॅलिन पिलै,अवध बिहारी पटेल तथा. राहुल गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.