कार्यों में कोताही और मुख्यालय में नही रहने पर होगी कार्रवाई : डीएम रमण कुमार

रवि गुप्ता, चम्पारण टुडे मोतिहारी
मोतिहारी (चम्पारण टुडे) :- जिला मुख्यालय स्थित राधाकृष्णन भवन में जिलाधिकारी रमण कुमार की अध्यक्षता में आज बैठक हुई। बैठक में डीएम श्री कुमार ने सभी अधिकारियों को अपने कार्य के दायित्व को निर्वहन करने के लिए गंभीर होने की हिदायत दी। कहा कि सभी अधिकारियों को निर्धारित दस सूत्री प्राथमिकताओं पर ध्यान देना होगा।
साथ ही जिले में चल रही योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को लेकर विशेष दिशा निर्देश दिया। सत्याग्रह शताब्दी वर्ष एवं लोहिया स्वच्छता अभियान की डीएम ने क्रमवार समीक्षा की। श्री कुमार ने चेतावनी भरे शब्दो मे कहा कि जिले का विकास अहम है और सरकार अधिकारियों की नियुक्ति भी इसलिए ही करती है। अधिकारी अपने मुख्यालय में रहें और ससमय कार्यालय में मौजूद रहें।
कोई भी अधिकारी अगर बिना सूचना के मुख्यालय से गायब मिलेंगे या कार्यक्षेत्र से बाहर होंगे तो वैसे अधिकारियों के विरूद्ध कार्रवाई तय है। मतलब साफ है कि निजी आवास एवं अनुमंडल स्तर के शहर में बैठकर कार्य का निष्पादन करने की प्रवृति को बदलनी होगी। डीएम श्री कुमार ने कहा कि प्रखंड स्तरीय किसी भी अधिकारी को मुख्यालय छोडने़ के लिए अनुमंडल पदाधिकारी से अनुशंसा प्राप्त करनी होगी।
वहीं एसडीओ की जिम्मेवारी होगी कि अगर कोई अधिकारी बिना सूचना के मुख्यालय छोड़ते है तो इसकी लिखित जानकारी मुख्यालय को देंगे। ऐसे अधिकारी के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। वही उन्होंने ने कहा कि सरकार के सात निश्चय योजनाओं को धरातल पर उतारना प्रशासन की प्राथमिकता में शामिल है। साथ ही जिले के लिए विधि व्यवस्था एवं आपदा प्रबंधन काफी महत्वपूर्ण है। सभी अधिकारी दोनो मामलो में संवेदनशील रहे। विधि व्यवस्था संधारण मामले में कड़ाई के साथ पेश आयें।
उन्होने अधिकारियो को निदेशित किया कि चम्पारण सत्यग्रह शताब्दी स्मृति वर्ष के द्वितीय चरण में होने वाले कार्यक्रमो की सफलता को लेकर पूरी उर्जा के साथ जुट जाये। इसके लिए बीडीओ को निदेशित किया कि शताब्दी वर्ष पर जिले को खुले में शौच से मुक्त कराने की दिशा में युद्धस्तर पर कार्रवाई सुनिश्चित करें। पंचायतों को जल्दी ही ओडीएफ करें। जिले में अधिकारियो की कमी को महसूस करते हुए डीएम ने कहा कि मानव संसाधन की कमी के बाद भी सरकार की योजनाओ को हर हाल में ससमय पूरा किया जायेगा। इसके लिए अधिकारियों में उर्जा एवं लगन की आवश्यकता है।
वहीं विभिन्न विभागो के अभियंताओ को निर्देश दिया कि कार्यो की गुणवत्ता पर अगर उंगली उठाई गई तो प्रशासन उसे किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं करेगा। उन्होने कहा कि जो कार्य चल रहे है उसे हर हाल में ससमय पूरा करें। बाढ की संभावना को देखते हुए जल संसाधन विभाग को विशेष रूप से सचेत करते हुए कहा कि वे खतरे वाले जगहो को चिन्हित कर रोकथाम की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करे।
श्री कुमार ने मोतिहारी नगर परिषद से लेकर नगर पंचायतों के पदाधिकारियों को कहा कि प्रयाप्त रौशनी के साथ शहरो की साफ-सफाई सुनिश्चित कराएं। सिविल सर्जन को अस्पतालो की साफ-सफाई एवं समय पर चिकित्सक की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि अगर कोई चिकित्सक मुख्यालय में नहीं रहता है तो उसके विरूद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करे। गांव के सभी पीएचसी का नियमित निरीक्षण हो। इसके लिए कार्ययोजना तैयार कर निरीक्षण शुरू करें।
साथ ही जिला शिक्षा पदाधिकारी को हिदायत करते हुए कहा कि नियमित स्कूलो की जांच हो। जो शिक्षक स्कूल में समय पर नहीं आते है उनके विरूद्ध कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए कहा कि इस तरह की शिकायत मिलने पर विभागीय अधिकारी भी दोषी होंगे। लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम मामले में निर्देश दिया कि मामलो के निपटारा एवं निष्पादन में किसी भी तरह की उदासीनता बर्दास्त नहीं की जायेगा।
जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जीविका को निर्देश देते हुए कहा कि वे उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से प्रचार-प्रसार करें। आपदा प्रबंधन की समीक्षा करते हुए कहा कि इस स्थिति में अविलंब कार्रवाई करें। विधि व्यवस्था को लेकर सजग रहने के साथ निर्धारित दायित्वों के निर्वहन का टास्क दिया। नगर परिषद एवं नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे शहरी क्षेत्रों में सफाई को लेकर विशेष अभियान चलाएं। किसी भी कार्य में लापरवाही को बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सीडब्लूजेसी, एमजेसी से संबंधित मामलों में 31 अगस्त तक काउंटर शपथ पत्र दायर करने का निर्देश दिया। मानवाधिकार, लोकायुक्त आदि मामलों के निष्पादन का निर्देश दिया। बैठक में अपर समाहर्ता अरशद अली, मनोज कुमार रजक, ओएसडी अजय तिवारी, प्रभारी डीआरडीए निदेशक विजयंत, सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी ओलाक कुमार समेत सभी एसडीओ, बीडीओ, सीओ सहित सभी अधिकारी मौजूद थे।
![]() |
| बैठक को संबोधित करते डीएम रमण कुमार(बाएं) |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.