पुलिस ने कुख्यात कुणाल सिंह के सागिर्द राज तिलक को हथियार के साथ पिपरा से किया गिरफ्तार

चम्पारण टुडे से रवि गुप्ता मोतिहारी
मोतिहारी :- पुलिस ने कुख्यात कुणाल सिंह के सागिर्द राज तिलक को हथियार के साथ पिपरा से गिरफ्तार कर लिया है उसके पास से एक देसी पिस्टल व कारतूस बरामद हुआ है वही छापेमारी के दौरान छतौनी का देवा गुप्ता भागने मे सफल हो गया.एसपी उपेन्द्र शर्मा द्वारा गठित पुलिस की विशेष टीम ने कोर्ट परिसर से फरार कुख्यात कुणाल सिंह के शागिर्द राजतिलक सिंह को पीपरा के बखरी बाजार से गिरफ्तार कर लिया.उसके पास से एक कट्टा, दो कारतूस, सेलफोन, वोटर आईडी व आधार कार्ड बरामद किया गया है. राजतिलक पीपरा थाना क्षेत्र के तजेयापुर गांव का रहने वाला है. एसपी उपेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि वह आधा दर्जन जघन्य कांडों में वांछित है.अन्य जिलों में भी उसका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है.फिलहाल पिपरा थाने में आर्म्स एक्ट की एफआईआर दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.राजतिलक ने बीए पार्ट टू तक की पढ़ाई करने के बाद छोड़ दी थी.शहर में ही रहकर वह बदमाशों के साथ आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता था. बबलू दुबे हत्या में भी थी तलाश. इसी वर्ष 27 मार्च को कोर्ट से कुणाल सिंह को भगाने के मामले में भी राजतिलक की तलाश थी. इसके अलावा 16 जनवरी को पीपरा थाने की कुंअरपुर पंचायत के मुखिया मालती देवी के पुत्र राजकपुर ठाकुर उर्फ टुनटुन ठाकुर की हत्या, 11 मई को बेतिया कोर्ट में बबलू दुबे की गोली मार हत्या व 03 जुलाई को रक्सौल के कैम्ब्रिज स्कूल के गेट पर अंधाधुंध फायरिंग कर स्कूल बस चालक विक्रम राउत व रामनरायण यादव को जख्मी करने और 02 मई 15 को राजकपुर के पिता वीरेन्द्र ठाकुर की गोली मार हत्या में भी वह शामिल रहा है.
![]() |
| प्रेसवार्ता करते एसपी उपेन्द्र शर्मा |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.