प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ऑफ टीचर्स वेलफेयर के रक्सौल अनुमंडल इकाई की बैठक संपन्न

चंपारण टुडे से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट-
रामगढ़वा-रक्सौल न्यू पशुपति आदर्श इंग्लिश स्कूल के प्रांगण में सोमवार की संध्या 5 बजे प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ऑफ टीचर्स वेलफेयर पूर्वी चंपारण के रक्सौल अनुमंडल इकाई की बैठक हुई। जिसमें राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान- मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार के आदेशानुसार निजी विद्यालय के अप्रशिक्षित शिक्षकों को प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा लेने के संबंध में चर्चा हुई। बैठक में रक्सौल अनुमंडल के सभी विद्यालय के निदेशकों व प्राचार्यों के द्वारा सर्वसम्मति से अपने -अपने विद्यालय के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिलवाने का निर्णय लिया गया। साथ ही प्रति माह संघ की बैठक करने का निर्णय लिया गया। जो माह के अंतिम शनिवार होगा। बैठक में एसोसिएशन के जिला अंगरक्षक रविंद्र कुमार मिश्र, जिला उपसचिव डी.एन.कुशवाहा, निदेशक कामेश्वर पांडेय ,दीपक जयसवाल, राधेश्याम राय, संजय दास ,निमेश श्रीवास्तव ,दिनेश पांडे ,राजेश्वर चौरसिया, अजय कुमार ,मनोज चौरसिया, धीरज बाजपेयी,अरमान राज तथा विनोद कुमार सिंह सहित अन्य निदेशक व प्राचार्य उपस्थित थे ।
![]() |
| बैठक की तस्वीर |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.