Breaking News

नदी में डूबने से एक बच्चे की मौत ,शव की तलाश में जुटी एनडीआरएफ एवं गोताखोरों की टीम

नदी में डूबने से एक बच्चे की मौत , शव की तलाश में जुटी एनडीआरएफ एवं गोताखोरों की टीम

7 घंटे तलाश करने के बाद भी नहीं मिला मृतक बच्चे का शव
नदी में शव को तलाश करती एनडीआरएफ के जवान
चम्पारण टुडे (रामगढ़वा) से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट-
रामगढ़वा-स्थानीय प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डूंगरी गांव के बंगरी नदी में रविवार को 2 बच्चे डूब गए। जिसमें से एक बच्चे को प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा तत्काल निकाल लिया गया। लेकिन दूसरे बच्चे का शव 7 घंटे तलाशी करने के बाद भी बरामद नहीं हो सका। जबकि तलाशी टीम में सैकड़ों ग्रामीणों के अलावा एनडीआरएफ तथा गोताखोरों की टीम लगी हुई
नदी के पास लोगो की भीड़
थी। संध्या हो जाने की वजह से रविवार को  तलाशी का काम बंद कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार डूमरी गांव निवासी व पंचायत सेवक मोहन सिंह का नाती तथा आदापुर थाना क्षेत्र के भवनपुर गांव निवासी विजय सिंह (आरपीएफ)का 8 वर्षीय पुत्र नेहाल सिंह एवं डुमरी गांव निवासी रवींद्र सिंह का 8 वर्षीय पुत्र मुखिया सिंह ,मोहन सिंह के चाचा स्वर्गीय कमिता सिंह के दशकात्र कार्य में नदी के घाट पर गए थे । जब
मृत बच्चे की फाइल फोटो
सभी लोग स्नान करके वहां से घर के लिए चल दिए उस समय उक्त दोनों बच्चे नदी के घाट पर जाकर खड़े होकर अन्य बच्चों को स्नान करते देख रहे थे। बाढ़ की वजह से नदी के घाट पर फिसलन बहुत ज्यादा हो गया है। जिसमें फिसल करके दोनों बच्चे नदी में गिर गए। उक्त घटना रविवार की सुबह 9:45 बजे  घटी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.