Breaking News

अगलगी में बकरी, अनाज, फर्निचर ,कपड़े सहित करीब एक लाख की संपत्ति जलकर खाक

अगलगी में बकरी, अनाज, फर्निचर ,कपड़े सहित करीब एक लाख की संपत्ति जलकर खाक
जले हुए घर की तस्वीर
चंपारण टुडे से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट-
रामगढ़वा-थाना क्षेत्र के मंगलपुर पटनी पंचायत अंतर्गत पटनी गांव निवासी स्वर्गीय द्वारिका महतो के पुत्र मोतीलाल महतो के घर में रविवार की मध्य रात्रि अचानक लगी आग में एक आवासीय घर, एक बकरी, अनाज , फर्नीचर , पलाई,तथा जंगला चौकठ के लकड़ी सहित करीब एक लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। ग्रामीणों के काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग कहां से लगी इसका अभी तक खुलासा नहीं
जले हुए समान की तस्वीर
हो पाया है। लेकिन संभावना जताई जा रही है कि अलाव से उक्त आग लगी होगी । उक्त घटना की सूचना स्थानीय मुखिया मुन्ना सिंह उर्फ मंजीत कुमार सिंह के द्वारा स्थानीय प्रभारी अंचलाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह को सोमवार की सुबह दे दी गई। लेकिन समाचार प्रेषण तक प्रखंड कार्यालय से कोई भी पदाधिकारी निरीक्षण करने नहीं गए थे,न बेघर हुए पीड़ित परिवार को कोई राहत सामग्री मुहैया कराई गई थी। उक्त जानकारी मुखिया मुन्ना सिंह उर्फ मनजीत कुमार सिंह एवं पैक्स अध्यक्ष गुड्डू सिंह ने दी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.