*बेला पंचायत के वार्ड नंबर 1 और 2 में बटा दो हजार बाढ़ राहत पैकेट*
*बाढ़ राहत पैकेट वितरण की निगरानी स्वयं बीडीयो जितेन्द्र कुमार सिंह एवं आपदा प्रबंधन विभाग के पदाधिकारी कर रहे थे*
 |
| बाढ़ राहत पैकेट का वितरण कराने पहुँचे पदाधिकारी, लेने के लिए पहुँचे बाढ़ पीड़ित |
चम्पारण टुडे (रामगढ़वा) से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट-
रामगढ़वा-प्रखंड क्षेत्र के बेला पंचायत के वार्ड नंबर 1 व 2 में रविवार को 2 हजार बाढ़ राहत पैकेट का वितरण किया गया । हालाकि 3804 बाढ़ राहत पैकेट वितरण करने के लिए गया था । लेकिन समयाभाव के चलते सिर्फ 2 हजार ही राहत पैकेट बांटा जा सका। शेष बचे वार्डों में कल से वितरण प्रारंभ हो जाएगा। 12 किलो के उक्त राहत पैकेट में 5 किलो चावल, एक किलो दाल, एक किलो चना, एक किलो स्वाबीन, आधा किलो चीनी, एक पैकेट नमक ,50 ग्राम हल्दी तथा ढाई किलो चिउरा शामिल था। उक्त राहत पैकेट वितरण का कार्य
 |
| बाढ़ राहत वितरण हेतु तैयार पैकेट की तस्वीर |
ग्रामसेवक वकील अख्तर, राजस्व कर्मचारी प्रभात कुमार ,इंदिरा आवास सहायक जयप्रकाश प्रसाद तथा रामेश्वर चौधरी के द्वारा किया गया। जिसका नेतृत्व स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेन्द्र कुमार सिंह, एमो के के मंडल तथा आपदा प्रबंधन विभाग के बंदना किन्नी सहित तीन पदाधिकारियों ने किया।वहीं सुरक्षा का कमान स्थानीय थानाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस व सैप बल के जवान संभाले हुए थे ।
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.