Breaking News

कुश्ती एक ऐसा खेल है जो दो देशों के प्रेम को प्रगाढ़ बनाता है:-शैलेन्द्र शुक्ल

कुश्ती एक ऐसा खेल है जो दो देशों के प्रेम को प्रगाढ़ बनाता है:-शैलेन्द्र शुक्ल
पहलवानों से हाथ मिलाते कांग्रेस जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र शुक्ल व अन्य
चंपारण टुडे से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट-
रामगढ़वा-भारतीय  संस्कृति  की  पहचान  कुश्ती  है ।  कुश्ती  एक  ऐसा  खेल है  जो  दो  देशों के  प्रेम  को  और  प्रगाढ  बनाता है ।  इस  खेल से  रूचि  रखने  वाले  खिलाडियों को  आर्थिक  एवं  सामाजिक  मदद  करनी  चाहिए ।  उक्त बातें  कांग्रेस के  जिलाध्यक्ष  शैलेन्द्र  शुक्ल ने  प्रखंड क्षेत्र के  खरकटवा  गांव अवस्थित रामजानकी मंदिर परिसर में  आयोजित  दंगल  प्रतियोगिता के  उदघाटन समारोह  को संबोधित करते हुए मंगलवार को   कही । वहीं  कार्यक्रम  का  उदघाटन  कांग्रेस  जिलाध्यक्ष  श्री  शुक्ला  ने  फीता काटकर किया ।  दंगल  प्रतियोगिता में मोहन यादव, विनोद  यादव तथा नेपाल  के  सुनील  पहलवान  सहित तीन  दर्जन  पहलवानों  ने अपना-अपना दाव  आजमाए। समाचार प्रेषण तक  विनोद  पहलवान ने  मोहन  पहलवान  को  पटखनी  दी थी।  आयोजन  समिति के द्वारा विजेता  पहलवानों  को  आठ  सौ  रुपये  तथा  उपविजेता को  पांच  सौ  रुपए  नगद देकर सम्मानित किया गया।  मौके पर धनहर दिहुली पंचायत के मुखिया पति संजय पाण्डेय,  प्रेम चंद्र  यादव,  कांग्रेस  के सुगौली प्रखंड  अध्यक्ष अजय  झा,  शैलेन्द्र  सिंह,कांग्रेस   नेता  रामबाबू यादव,  टोबू शर्मा,जीतन  सिंह,  व्रजराज पांडेय,  गोबर्धन महतो,  गजेन्द्र  पाण्डेय,  खोभाड़ी महतो,  राजेश  पाण्डेय,  नागेश्वर  पासवान तथा बुल्ला ठाकुर सहित  अन्य  गणमान्य लोग उपस्थित थे ।  दंगल  प्रतियोगिता के  अलावा एक दिवसीय मेला  का भी  आयोजन  किया गया  था । जिसमें मनोरंजन के लिए झूला  सहित  अन्य मनमोहक सांस्कृतिक  कार्यक्रम  की भी व्यवस्था की गई थी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.