सियार के काटने से घायल महिला की उपचार के दौरान हुई मौत

चंपारण टुडे से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट-
रामगढ़वा-स्थानीय थाना क्षेत्र के अहिरौलिया पंचायत अंतर्गत सिहोरवा गांव में सियार के काटने से एक चालीस वर्षीय महिला की उपचार के दौरान डंकन अस्पताल में सोमवार को मौत हो गई । इसकी जानकारी देते हुए ग्रामीण व भाजपा के प्रखंड मीडिया प्रभारी अश्विनी झा ने बताया कि मृतका वार्ड नंबर ग्यारह निवासी पूर्व वार्ड सदस्य चिनगी पासवान की पत्नी फूलमति देवी है। जिसको तीन दिन पहले अचानक एक सियार ने काट लिया था । और घायल का उपचार रक्सौल स्थित डंकन अस्पताल में चल रहा था । उक्त घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त हो गया है। गौरतलब हो कि यहां दिन दहाड़े बेखौफ सियार चारों तरफ स्वतंत्र विचरण कर रहे हैं जिससे ग्रामीण की डरे सहमे रह रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.