छापामारी में भगाई गई लड़की के साथ भगाने वाले युवक को यूपी पुलिस ले गई अपने साथ
*यूपी पुलिस ने रामगढ़वा पुलिस के सहयोग से की छापामारी*
*छापामारी में भगाई गई लड़की के साथ भगाने वाले युवक को यूपी पुलिस ले गई अपने साथ*
चंपारण टुडे से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट-
रामगढ़वा-स्थानीय थाना क्षेत्र के धनहर दिहुली गाँव में सोमवार की रात्रि उतर प्रदेश की गाजीपुर पुलिस ने रामगढ़वा पुलिस के सहयोग से छापामारी कर युवक के साथ शादी की नीयत से भगाई गई लड़की को बरामद किया है । साथ ही धनहर दिहुली के एक युवक को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर यूपी पुलिस अपने साथ ले गई है । इस बाबत यूपी के गाजीपुर जनपद के असीमा बाद थाने के हेड कांस्टेबल बासुदेव मिश्र ने बताया कि उक्त थाने के असीमा बाद निवासी राजू गुप्ता की बेटी रीमा कुमारी (काल्पनिक नाम) को शादी की नीयत से धनहर दिहुली गाँव निवासी जितेंद्र शर्मा ने चार माह पूर्व भगा कर लाया था । जिसको लेकर लड़की के पिता राजू गुप्ता ने थाने में आवेदन देकर अपहरण का आरोप लगाते हुए अपने पड़ोसियों को आरोपित किया था ।उक्त प्राथमिकी के आलोक में पुलिस ने लड़की के पड़ोसी एक लड़के को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था ।जब तीन माह बाद गिरफ्तार युवक जेल से निकला तो भगाई गई लड़की की खोजबीन शुरू की ।काफी खोजबीन के बाद भगायी गयी लड़की व लड़का के बारे में मोबाइल लोकेशन के आधार पर जानकारी प्राप्त कर लड़का अशोक गुप्ता ने असीमा बाद पुलिस व लड़की के पिता राजू गुप्ता के साथ रामगढ़वा पहुंच कर स्थानीय पुलिस की सहायता से उक्त गाँव मे छापेमारी की गई। जहाँ से दोनों लड़का- लड़की को बरामद किया गया ।वहीं पुलिस ने दोनों को बरामद कर 164 के बयान के लिए गाजीपुर लले कर चली गई ।छापामारी में पुरुष व महिला पुलिस के साथ लड़की के पिता राजू गुप्ता भी शामिल थे ।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.