Breaking News

रामगढ़वा:-जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट में करीब आधा दर्जन लोग घायल

जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट में करीब आधा दर्जन लोग घायल
चम्पारण टुडे से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्टिंग
रामगढ़वा-पलनवा थाना क्षेत्र के सिद्धपुर पांडेय टोला गांव निवासी स्व. कैलाश सिंह के पुत्र रणजीत सिंह ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर अपने ग्रामीण स्व. बिरछा राम के पुत्र पत्थल राम, पत्थल राम के पुत्र विजय राम ,अजय राम ,बिरछा राम के पुत्र धनंजय राम तथा शिव मंगल राम एवं स्व. हाकिम मियाँ के पुत्र वाहिद मियाँ सहित 6 लोगों पर गाली ग्लौज करने, फरसा, गड़ासा,लाठी तथा नलकटी आदि से प्रहार कर पुत्र रंजीत कुमार सिंह, प्रदीप सिंह तथा दामाद बृजकिशोर सिंह को गंभीर रुप से घायल कर दिए जाने व दामाद के सोने की सिकड़ी एवं 15 हजार रुपये छीन लिए जाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराने हेतु आवेदन दिया है। वहीं बिरछा राम के पुत्र पत्थल राम ने भी थाना में आवेदन देकर पूर्व जमीनी विवाद को लेकर अपने ग्रामीण रंजीत सिंह के पुत्र प्रदीप सिंह, विनय सिंह तथा झुन्नु सिंह, कैलाश सिंह के पुत्र रंजीत सिंह,स्व. रघुनाथ सिंह के पुत्र बृजकिशोर सिंह ,शंभू सिंह तथा जग सिंह तथा बृजकिशोर सिंह के पुत्र संजीव सिंह सहित आठ लोगों के विरुद्ध जान मारने की नियत से बंदूक से फायरिंग करने एवं अपनी पत्नी सुनैना देवी का ब्लाउज फाड़ने तथा बाल पकड़कर पीटने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करने हेतु आवेदन दिया है । समाचार प्रेषण तक थाना में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई जारी थी । इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष रमण को कुमार ने की।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.