प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ऑफ टीचर्स वेलफेयर सोसाइटी पूर्वी चंपारण के द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए जिला प्रशासन को सुपुर्द की गई राहत सामग्री
 |
| लुम्बनी भवन मोतिहारी में जिला शिक्षा पदाधिकारी को बाढ़ राहत सामग्री सुपुर्द करते प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारी गण |
चम्पारण टुडे से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्टिंग
नर सेवा ही नारायण सेवा है। पीड़ित मानवता की सेवा ही परम धर्म है। इस उक्ति को चरितार्थ करते हुए प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ऑफ टीचर्स वेलफेयर सोसाइटी पूर्वी चंपारण के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने चंपारण में अचानक आई
 |
| राहत सामग्री की तस्वीर |
प्रलयंकारी बाढ़ से पीड़ित परिवार के लोगों की सहायता हेतु बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान शनिवार को एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा बाढ़ त्रासदी से पीड़ित परिवारों के लिए प्रचुर मात्रा में राहत सामग्री जिला प्रशासन को सुपुर्द की गई। एसोसिएशन ने बाढ़ राहत सामग्री देकर यह साबित कर दिया कि हम सिर्फ बच्चे को
 |
| राहत सामग्री के साथ शिक्षक गण |
शिक्षा देकर उनके भविष्य को सँवारते ही नहीं, बल्कि समाज के लोगों के हर दुख-सुख में बढ-़ चढ़कर हिस्सा भी लेते हैं। एसोसिएशन के जिला सचिव भूषण कुमार, संयोजक संतोष कुमार रौशन, जिलाध्यक्ष शिव किशोर सिंह, कोषाध्यक्ष अभय कुमार मिश्र तथा कार्यकारी अध्यक्ष एन. के.
 |
| राहत सामग्री की तस्वीर |
राही आदि पदाधिकारियों ने इस पुनीत कार्य में सहयोग करने वाले एसोसिएशन के साथियों का आभार प्रकट करते हुए उन्हें कोटि-कोटि धन्यवाद दिया है।
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.