घोड़ासहन:पूर्व में हैदराबाद में हुए करोड़ों रुपये के घड़ी चोरी मामले में पुलिस ने दो शटर कटवा को किया गिरफ्तार
पूर्व में हैदराबाद में हुए करोड़ो रुपये के घड़ी चोरी मामले में पुलिस ने छापेमारी कर दो शटर कटवा को किया गिरफ्तार
एक को रिमांड पर ले गयी हैदराबाद पुलिस अपने साथ व दूसरे को न्याययिक हिरासत में भेजा गया मोतिहारी जेल
चम्पारण टुडे से आकाश जयसवाल की रिपोर्टिंग
घोड़ासहन:स्थानीय घोड़ासहन पुलिस के सहयोग से हैदराबाद पुलिस द्वरा की गयी सयुंक्त छापेमारी के दौरान बीरता चौक से गिरफ्तार कुख्यात शटर कटवा मुन्ना स्वर्णकार को अपने साथ आज शनिवार को रिमांड पर ले गयी जबकि गिरफ्तार एक अन्य शटर कटवा रेयाज मियां को न्याययिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार ने जानकारी देते बताया कि वर्ष 2013 में हैदराबाद अवस्थित एक प्रतिष्ठान का शटर काटकर की गयी करोड़ो रुपये की राडो घड़ी चोरी मामले में सब इंस्पेक्टर पी शंकर के नेतृत्व में 6 सदस्सीय टीम यहां पहुंची थी।करवाई के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया वही स्थानीय थाने में दर्ज कांड संख्या 124/13 में वांछित एक अन्य शटर कटवा रेयाज मिया को भी लगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि पूर्व के दिनों में इसके शागिर्दों के पास से ही उक्त चोरी की कई बहुमूल्य घड़ियों को बरामद किया था।छापेमारी में हैदराबाद पुलिस के अलावे थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार, पुअनि छोटेलाल पटवारी व सैप बल के जवान शामिल थे.
एक को रिमांड पर ले गयी हैदराबाद पुलिस अपने साथ व दूसरे को न्याययिक हिरासत में भेजा गया मोतिहारी जेल
![]() |
| गिरफ्तार दोनों चोर (बीच में) की तस्वीर |
घोड़ासहन:स्थानीय घोड़ासहन पुलिस के सहयोग से हैदराबाद पुलिस द्वरा की गयी सयुंक्त छापेमारी के दौरान बीरता चौक से गिरफ्तार कुख्यात शटर कटवा मुन्ना स्वर्णकार को अपने साथ आज शनिवार को रिमांड पर ले गयी जबकि गिरफ्तार एक अन्य शटर कटवा रेयाज मियां को न्याययिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार ने जानकारी देते बताया कि वर्ष 2013 में हैदराबाद अवस्थित एक प्रतिष्ठान का शटर काटकर की गयी करोड़ो रुपये की राडो घड़ी चोरी मामले में सब इंस्पेक्टर पी शंकर के नेतृत्व में 6 सदस्सीय टीम यहां पहुंची थी।करवाई के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया वही स्थानीय थाने में दर्ज कांड संख्या 124/13 में वांछित एक अन्य शटर कटवा रेयाज मिया को भी लगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि पूर्व के दिनों में इसके शागिर्दों के पास से ही उक्त चोरी की कई बहुमूल्य घड़ियों को बरामद किया था।छापेमारी में हैदराबाद पुलिस के अलावे थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार, पुअनि छोटेलाल पटवारी व सैप बल के जवान शामिल थे.

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.