Breaking News

रामगढ़वा :- मुरला पंचायत में चापाकल घोटाले मामले का हुआ भंडाफोड़

मुरला पंचायत में चापाकल घोटाले मामले का हुआ भंडाफोड़
चम्पारण टुडे से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट-
रामगढ़वा-प्रखंड क्षेत्र के मुरला पंचायत के तत्कालीन मुखिया व पंचायत सचिव द्वारा बीआरजीएफ योजना के तहत चापाकल घोटाला कर लिए जाने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया है।उक्त मामला डीपीआरओ सुनील कुमार के द्वारा किये गए स्थलीय जांच में उजागर हुआ है ।जिसके कारण क्षेत्र में हड़कम्प मच गया है । इसकी जानकारी देते हुए चापाकल घोटाला को उजागर करने व वरीय अधिकारियों के पास शिकायत पत्र देने वाले पूर्व उप प्रमुख अनिल तिवारी ने बुधवार को बताया कि वित्तीय वर्ष 2014/15 में उक्त पंचायत के तत्कालीन मुखिया व पंचायत सचिव ने सिसवानीय ग्राम निवासी व पूर्व वार्ड सदस्य जय राम राउत,भगवान विष्णु ठाकुर,विश्वकांत तिवारी,देवेंद्र तिवारी,बच्चा महतो,व भूषण तिवारी के नाम पर चापाकल की राशि निकासी कर रुपयों का गबन कर लिए हैं। जबकि चापाकल कहीं नही गड़वाया गया है ।जिस शिकायत के आलोक में बीते दिनों डीपी आरओ सुनील कुमार ने जांच की ।जांच के बाद अनियमितता पाई गई ।गौरतलब हो कि सिर्फ मुरला पंचायत ही नही बल्कि वित्तीय वर्ष 2014/15 में बीआरजीएफ योजना की जांच की जाए तो सभी पंचायतों में इस तरह की भारी अनियमितता उजागर होगी

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.