Breaking News

पृथ्वी दिवस के अवसर पर "आओ पर्यावरण बचायें हम "कार्यक्रम का हुआ आयोजन

पृथ्वी दिवस के अवसर पर "आओ पर्यावरण बचायें हम "कार्यक्रम का हुआ आयोजन
समारोह को संबोधित करते विद्यालय के निदेशक ध्रुवनारायण कुशवाहा
चंपारण टुडे से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट-
रामगढ़वा- पृथ्वी दिवस के शुभ अवसर पर स्थानीय एम.के.मिशन हाई स्कूल के परिसर में"सांसे हो रही हैं कम ,आओ पेड़ लगाए हम "कार्यक्रम का आयोजन  किया गया। जिसमें विद्यालय के सभी शिक्षक- शिक्षिका एवं छात्र -छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के निदेशक ध्रुव नारायण कुशवाहा ने कहा कि हमें जीने के लिए सांस लेना अति आवश्यक है ,और सांस लेने के लिए ऑक्सीजन जरूरी है ।ऑक्सीजन हमें तभी मिल सकता है जब पेड़-पौधे जिंदा रहें। आज जिस रफ्तार से हमारे देश में पेड़-पौधे काटे जा रहे हैं उस रफ्तार से वृक्षारोपण करना अति आवश्यक है ,वर्ना हम जिंदा नहीं रह सकते । कार्यक्रम को
समारोह मे उपस्थित बच्चे
संबोधित करते हुए विद्यालय के बरीय शिक्षक उमा शंकर प्रसाद ने कहा कि हमारे पास- पड़ोस में स्थित वातावरण ही पर्यावरण कहलाता है ।पर्यावरण दूषित होने के निम्नलिखित कारण हैं- पहला है वायु प्रदूषण, दूसरा जल प्रदूषण,तीसरा ध्वनि प्रदूषण और चौथा है मृदा प्रदूषण। इन सभी प्रदूषणों का मुख्य कारण है पॉलिथीन है, इसे जलाते हैं तो विषैली गैस निकलती है जिसे वायुमंडल दूषित हो जाता है ।जल में फेंकते हैं तो जल प्रदूषित हो जाता है जिसको पीने से जानवरों की मौत हो जाती है । तीसरा है ध्वनि प्रदूषण जो ध्वनि विस्तारक यंत्रों के माध्यम से पुरा वायुमंडल  दूषित हो जाता है । चौथा है मृदा प्रदूषण-जब हम पॉलिथीन को जमीन में फेंकते हैं तो वह जमीन में नहीं गलता है, जिसकी वजह से जमीन के अंदर जल संचित होने में बाधा
पौधा रोपण करते विद्यालय के निदेशक व शिक्षक तथा बच्चे
पहुँचती और पेड़ पौधे को जल शोषण करने में बाधक होती है । जिसकी वजह से उपज भी बाधित होती है। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक ओम प्रकाश साह ने कहा कि हम सभी भारतवासियों को देश हित तथा प्राणी हित को मद्देनजर रखते हुए प्रचुर मात्रा में वृक्ष लगाना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक श्री कुशवाहा ने छात्र छात्राओं की उपस्थिति में अपने सहयोगी शिक्षकों के साथ वृक्षारोपण भी किया। मौके पर विद्यालय के निदेशक राकेश कुमार रजक, शिक्षक अवनिश चौबे ,विशाल क्षेत्री, प्रतीक्षा क्षेत्री, सेराजुल हक ,सुदीप कुमार सिंह, सुजीत कुमार , विजय श्रीवास्तव. कृष्ण चंद्र विश्वस्त, राम जीत पासवान, अरमान राज,शिक्षिका चंदा गुप्ता मनीषा कुमारी दीपा वर्मा, विनोद कुमार सिंह, हिमांशु कुमार हिमकर तथा सुधांशु कुमार सुमन,भाजपा के जिला उपाध्यक्ष छोटू तिवारी तथा सुशात कुमार सहित विद्यालय के सभी बच्चे उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.