Breaking News

मोतिहारी:-चोरी की बाइक के साथ दो बाइक चोरो को तुरकौलिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

तुरकौलिया पुलिस ने चाकू, मास्टर चाभी व चोरी के बाइक के साथ दो युवको को पकड़ा
गिरफ्तार बाइक चोरो के साथ थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा
चम्पारण टुडे से अकाश जयसवाल की रिपोर्ट
तुरकौलिया :- विजुलपुर पंचायत के खगनी गांव के तीनमुहानी के पास से चोरी की बाइक के साथ दो युवक को पुलिस ने गश्ती के दौरान गिरफ्तार किया है।साथ ही इनके पास से एक चाकू व पांच मास्टर चाभी भी बरामद की है।पुछताछ के बाद दोनो युवको को बुधवार को जेल भेज दिया गया।

घटना को लेकर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र ने स्वयं के बयान पर मुफसिल थाना क्षेत्र के महमुद नगर के प्रेम कुमार व सूरहा के पवन कुमार के विरुद्ध  थाना मे प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी मे बताया गया बाइक के साथ दोनो युवक खगनी के पास खड़े थे।जहां पुलिस गश्ती की गाड़ी को
बरामद बाइक की तस्वीर
देखकर अचानक भागने लगे।जिन्हे पकड़कर तलाशी ली गई।जहां तलाशी के दौरान इनके पास से 14 अंगुल का एक चाकू, पांच विभिन्न गाड़ियों की चाभी व हिरो के बिना नम्बर का एक गलैमर बाइक बरामद हुई है।

 पुलिसिया पुछताछ के दौरान उक्त दोनो युवको ने बताया कि गलैमर बाइक भी चोरी की है।वही  चाभी के बारे मे यह बताया कि इसी चाभी से गाड़ियों के हैण्डील का ताला खोलकर दुसरे की गाड़ी चुराते हैं।इसी लिये इतना चाभी अपने पास रखते हैं।

थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया पुछताछ के बाद दोनो युवको को न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.