रामगढ़वा के 11 पंचायतों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित नहीं किए जाने से जनप्रतिनिधियों में नाराजगी,हुई बैठक

चंपारण टुडे से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट-
रामगढ़वा-स्थानीय भाकपा कार्यालय परिसर में गुरुवार को प्रखंड प्रमुख रीता देवी की अध्यक्षता में बाढ़ से प्रभावित शेष 11 पंचायत के जनप्रतिनिधियों व अन्य गणमान्य लोगों की आपात बैठक हुई। जिसमें स्थानीय प्रशासन के द्वारा रामगढ़वा प्रखंड क्षेत्र में अचानक आई बाढ़ की विभीषिका से प्रभावित 16 पंचायतों में मात्र 5 पंचायतों को ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित किए जाने व शेष बचे 11 पंचायत के लोगों कोई राहत सामग्री तथा अन्य सुविधाएँ नहीं देने की घोषणा के बाद आम लोगों तथा जनप्रतिनिधियों ने काफी नाराजगी जताई है। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने अनुमंडल पदाधिकारी श्री प्रकाश से मिलकर सपनी समस्या सुनाने व बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित कराने का निर्णय लिया। और इसके लिए जनप्रतिनिधियों का एक शिष्टमंडल रक्सौल अनुमंडल कार्यालय जाने के लिए रवाना हो गया। इस बाबत भाकपा के पूर्व विधायक प्रत्याशी राधा मोहन सिंह ने कहा कि प्रशासन के द्वारा यदि सोलहों पंचायत को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित कर बाढ़ राहत सामग्री सहित अन्य सभी सुविधाएँ मुहैया नहीं कराई गई तो सभी बाढ़ पीड़ितों व राजनीतिक दल के लोगों द्वारा चरणबध आनदोलन किया जाएगा। मौके पर मुखिया संघ के अध्यक्ष जैल सिंह,उपाध्यक्ष मुन्ना सिंह उर्फ मंजीत कुमार सिंह,मुखिया शिव चन्द्र यादव,चंद्रिका प्रसाद,संजय पांडेय तथा मो.सैफुल्लाह सहित अन्य मुखिया एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
![]() |
| बैठक में उपस्थित रामगढ़वा प्रखंड के वंचित 11पंचायत के जनप्रतिनिधि व अन्य लोग |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.