Breaking News

सुपौल: बकरीद को ले शांति समिति की हुई बैठक

अश्विनी सिंह, राघोपुर (सुपौल)
बकरीद को लेकर थाना परिसर में गुरुवार को शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता राघोपुर थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी व प्रखण्ड विकाश पदाधिकारी राघोपुर मनोज कुमार ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रखण्ड विकाश पदाधिकारी ने कहा कि पर्व को आपसी सौहार्द से मनाएं। इसमें किसी तरह की कोई चूक न होने दें। पर्व के मौके पर किसी तरह की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि इस पर्व के मद्देनजर सभी लोग अफवाहों पर ध्यान न दें और अफवाह फैलानेवाले व्यक्ति को चिन्हित कर इसकी सूचना पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि वाट्सएप और फेसबुक के माध्यम से भडकाउ और अफवाह फैलानेवाले पोस्ट करनेवाले व्यक्तियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उपस्थित लोगों ने पर्व को लेकर गश्ती तेज करने व असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करने की मांग की। मौके पर राघोपुर प्रखण्ड प्रमुख चंदा देवी,राघोपुर उप प्रमुख सतीश कुमार,राघोपुर अंचलाधिकारी जगन्नाथ चौधरी,फिंगलास मुखिया व राजद प्रखण्ड अध्यक्ष प्रकाश कुमार यादव,पूर्व मुखिया बैद्यनाथ भगत,धरहरा मुखिया रामचंद्र शर्मा,देवीपुर पुर्व मुखिया राम यादव, व अन्य गण्यमान व्यक्ति मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.