*प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ऑफ टीचर्स वेलफेयर सोसाइटी पू.च. के चकिया अनुमंडल इकाई की बैठक संपन्न*
*जिला के वरीय पदाधिकारियों के नेतृत्व में हुई बैठक*
 |
| बैठक में शामिल चकिया अनुमंडल के स्कूल संचालक |
चंपारण टुडे से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट-
चकिया :- प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ऑफ टीचर्स वेलफेयर सोसायटी पूर्वी चंपारण चकिया अनुमंडल इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक *टिस पब्लिक स्कूल चकिया* के सभागार में गुरुवार को जिला सचिव भूषण कुमार,संयोजक संतोष कुमार रौशन तथा कोषाध्यक्ष अभय कुमार मिश्र के नेतृत्व में हुई। बैठक में उपस्थित विभिन्न विद्यालय के निदेशकों व प्राचार्यों को संबोधित करते हुए संयोजक श्री रौशन ने संघ की एकता व अखण्डता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एकता में ही वह ताकत व शक्ति है जिसके बदौलत दुनिया के किसी क्षेत्र में हम अपनी पहचान बना सकते हैं।वहीं सचिव श्री कुमार के द्वारा निजी विद्यालय के तमाम शिक्षकों को सरकार द्वारा दी जाने वाली
 |
| प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ऑफ टीचर्स वेलफेयर सोसाइटी चकिया अनुमंडल इकाई की बैठक में शामिल जिले के वरीय पदाधिकारी गण |
*डीएलइडी* प्रशिक्षण एवं उससे होने वाले लाभ की विधिवत जानकारी दी गई। बैठक में उपस्थित चकिया के कई विद्यालय संचालकों के द्वारा अपनी सभी गिला-सिकवा को भुलाकर संघ में नए-नए सदस्यों को जोड़ने तथा प्रति माह निर्धारित समय पर बैठक करने पर बल दिया गया। बैठक की अध्यक्षता चकिया अनुमंडल अध्यक्ष अजय कुमार तथा मंच संचालन मुकेश शर्मा ने की।मौके पर एसोसिएशन के सदस्य स्टालिन पिलै,राजू कुमार, हरिकिशोर पाठक तथा दिग्विजय भारद्वाज सहित दर्जनों विद्यालय संचालक उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.