Breaking News

मोतिहारी:विभिन्न रंगदारी मामले में पुलिस ने न्यूज पोर्टल के संपादक सहित तीन को किया गिरफ्तार,दो फरार

शहर में विभिन्न रंगदारी मामले में पुलिस ने न्यूज पोर्टल के संपादक सहित तीन को किया गिरफ्तार, दो फरार,छापेमारी जारी
गिरफ्तार बदमाशों के साथ प्रेसवार्ता करते एसपी उपेन्द्र कुमार शर्मा
चम्पारण टुडे मोतिहारी से रवि गुप्ता की रिपोर्ट 
मोतिहारी :- शहर में विभिन्न रंगदारी के मामले में पुलिस ने वेब न्यूज पोर्टल के संपादक सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है जबकि दो साथी फरार है .उनको पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही हैं. बता दे कि गत 26 जुलाई को ,डा टीपी सिंह से 10 लाख की रंगदारी कुख्यात कुणाल सिंह के नाम से की गई थी.जिसकी जांच सदर डीएसपी पंकज रावत के नेतृत्व में चल रहा था कि इसी क्रम में तीन और लोगों से रंगदारी मांगी गयीं जिसमें कोचिंग संचालक बालमिकी सिंह से 10 लाख रंगदारी की मांग की रायल एसोसरिज बरियारपुर के मालिक हाकिम अंसारी से 10 लाख रूपये व जय भारत भोजनालय के मालिक नागेश्वर प्रसाद से भी 10 लाख की रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया.छानबीन के दौरान पता चला कि अपराधियों का मकसद लोगों में कुखयात अपराधियों के नाम लेकर रंगदारी की रकम वसूल कर लोगों में भय व्यापत करना था जिसके लिए करीब हफ्ता भर पहले नया मोबाइल खरीद कर उसमें फर्जी सिम का इस्तेमाल कर तीनो व्यवसायियो से रंगदारी मांगी गयी.तीनों अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद प्रेस वार्ता करते पुलिस अधीक्षक उपेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि इस घटना में पांच अपराधियो को चिन्हित किया गया जिसमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है,बाकी दो अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है जो शीघ्र ही पुलिस के गिरफ्त में होंगे.गिरफ्तार अपराधियो में शामिल अतुल कश्यप उर्फ चुन्नू सिंह एक वेब न्यूज पोर्टल का प्रबंध संपादक है जो शहर के बरियारपुर के रहने वाला है जबकि पप्पू सिंह व रविभूषण कुमार दोनों श्रीकृष्ण नगर मोतिहारी के रहने वाले है.छापेमारी टीम में डीएसपी मोतिहारी सदर पंकज रावत सहित नगर थानाध्यक्ष आनंद कुमार, छतौनी थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव, सब इंस्पेक्टर नागेन्द्र सहनी, संजीव कुमार, शैलेन्द्र सिंह एवं राजीव कुमार इत्यादि शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.