काफी मशक्कत के बाद 25 घंटे पर मिला नदी में डूबे मृतक नेहाल सिंह का शव
शव की तलाश में जुटी थी एनडीआरएफ व गोताखोरों की टीम
 |
| नेहाल सिंह का शव |
चंपारण टुडे से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट-
रामगढ़वा-काफी मशक्कत एवं तलाशी के 25 घंटे बाद सोमवार की सुबह 11 बजे दिन में मिला नदी में डूबे 8 वर्षीय नेहाल सिंह का शव । उक्त बालक का शव डुमरी गांव के पास से दहकर बंजरीया थाना क्षेत्र के गौरिया गांव के समीप दहकर चला गया था। जो बांस में जाकर फंसा हुआ था।जबकि रविवार को 7 घंटे तक सैकड़ों ग्रामीणों के अलावा एनडीआरएफ तथा गोताखोरों की टीम ने सघन तलाशी की थी। संध्या हो जाने की वजह से रविवार को तलाशी का काम बंद कर दिया गया था। गौरतलब हो कि डुमरी गांव निवासी व पंचायत सेवक मोहन सिंह का नाती तथा आदापुर थाना क्षेत्र के भवनपुर गांव निवासी विजय सिंह (आरपीएफ)का 8 वर्षीय पुत्र नेहाल सिंह एवं डुमरी गांव निवासी रवींद्र सिंह का 8 वर्षीय पुत्र मुखिया सिंह ,मोहन सिंह
 |
| नेहाल सिंह की फाइल फोटो |
के चाचा स्वर्गीय कमिता सिंह के दशकात्र कार्य में नदी के घाट पर गए थे । जब सभी लोग स्नान करके वहां से घर के लिए चल दिए।सुबह 9:45 बजे उक्त दोनों बच्चे नदी के घाट पर जाकर खड़े होकर अन्य बच्चों को स्नान करते देख रहे थे। बाढ़ की वजह से नदी के घाट पर फिसलन बहुत ज्यादा हो गया है। जिससे फिसलकर दोनों बच्चे नदी में गिर गए। मृतक का शव जैसे ही गांव में लाया गया वैसे पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छा गया ।वहीं मृतक नेहाल की मां और पिताजी सहित पूरे परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। शव को स्थानीय पुलिस ने अपने अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया।
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.