Breaking News

टैंकर गाड़ी के कुचलने से बाइक सवार दो महिलाओं की हुई मौत,बाइक चालक गंभीर रूप से घायल

बाइक पलटी, पीछे से आ रही टैंकर गाड़ी के कुचलने से बाइक सवार दो महिलाओं की हुई मौत,बाइक चालक गंभीर रूप से घायल
सड़क पर पड़ी महिला का शव
चंपारण टुडे से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट-
रामगढ़वा-स्थानीय थाना क्षेत्र के रेश्मा देवी कन्या +2 उच्च विद्यालय के सामने NH 28 ए पर तातिया कंपनी की असीम कृपा  एवं  बाढ़ की वजह से बने जानलेवा गड्ढे में बुधवार की सुबह बाइक पलट गई। पीछे से आ रही टैंकर गाड़ी ने बाइक सवार दो महिलाओं को कुचल दिया। जिससे घटनास्थल पर ही एक महिला की मौत हो गई। दूसरे की मौत उपचार हेतु रक्सौल डंकन अस्पताल ले जाने के क्रम में हो गई।वहीं बाइक चालक को गंभीर चोट आई है । मिली जानकारी के अनुसार बाइक चालक व (प.चं.) जोगापट्टी थाना क्षेत्र के पिपराही गांव निवासी व जटाशंकर प्रसाद के पुत्र अनिल प्रसाद अपनी पत्नी चंदा देवी व चचेरी सास मुसमात कोशीला देवी को अपने ससुराल पश्चिमी चंपारण की सेहुरवा से लेकर रक्सौल जा रहा था । ठोकर मारने के बाद टैंकर चालक गड़ी सहित नौ दो ग्यारह हो गया। अमित घटना की सूचना मिलते स्थानीय थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने अपने दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर एक महिला  दूसरी व गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार हेतु रक्सौल डंकन अस्पताल रक्सौल भेज दिया। रास्ते में ही दूसरी महिला ने भी दम तोड़ दिया। तत्पश्चात पुलिस ने दोनों शव को अपने अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया। वहीं घायल अनिल प्रसाद का उपचार डंकन अस्पताल रक्सौल में हो रहा है

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.