Breaking News

पचपकड़ी बाजार में राखी के दुकानों पर भीड़, बहनों ने की चाइनीज राखी का बहिष्कार

*📝पचपकड़ी बाजार में राखी के दुकानों पर भीड़, बहनों ने की चाइनीज राखी का बहिष्कार*


*👉रक्षाबंधन के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 10:38 से 3:30 बजे तक*

*👉11 बजे रात से एक बजे रात तक रहेगा चंद्रग्रहण*

*👉दो रुपये से लेकर 150 रुपये तक की राखियां हैं बाजार में उपलब्ध*

*👉चाइनीज राखी खरीदने से कतरा रही बहनें*

राखी की दुकान की तस्वीर
दिलीप गुप्ता ,चम्पारण टुडे
सिकरहना/पचपकड़ी :- रक्षाबंधन पर्व को लेकर पचपकड़ी में रौनक बढ़ गयी है. बहनों द्वारा भाई की कलाई  में राखी बांधने  के लिए रंग-बिरेंगे राखियों की खरीदारी की जा रही है.पचपकड़ी में राखियों की दुकानें सज गयी है. जहां दो रुपये से लेकर 150 रुपये तक की राखियां उपलब्ध पायी जा रही है.

 राखियां खरीदते समय बहने खास तौर पर दुकानदार से पूछती नजर आ रही हैं कि वे जो राखियां खरीद रही हैं. वह चाइनीज राखी तो नहीं है. भूलकर भी बहने चाइनीज राखी खरीदने के पक्ष में नहीं दिख रही है. हालांकि दुकानदार धनंजय कुमार गुप्ता ने बताया कि उसने चाइनीज राखी बेचने के लिए लाया ही नहीं है. क्योंकि पूर्व से निर्धारित कर लिया है कि व चाइनीज राखी नहीं बेचेगा.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.