Breaking News

शिवहर- दुर्घटना में घायल बच्चे की मौत पर सड़क जाम,पुलिस व ग्रामीण में हुई झड़प,एसडीपीआे समेत कई पुलिस कर्मी घायल

शिवहर- दुर्घटना में घायल बच्चे की मौत पर सड़क जाम,पुलिस व ग्रामीण में हुई झड़प,एसडीपीआे समेत कई पुलिस कर्मी घायल


सड़क जाम व घायल पुलिस कर्मी को इलाज को ले जाते ग्रामीण
मनीष नन्दन सिंह,चम्पारण टुडे, शिवहर
शिवहर- जिला के पुरनहिया थाना क्षेत्र के बसंतपट्टी चौक पर ग्रामीणों ने सड़क पर शव को लेकर जाम किया! इस दौरान घटना की सूचना मिलते ही एसडीआे मो0 अफाक अहमद, बीडीआे मो0 रईसुद्दीन खा, एसडीपीआे प्रितीश कुमार ने पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर ने अाक्रोशित ग्रामीणों को सांत कराकर सड़क जाम हटाना चाहा! वहीं
घायल एसडीपीओ की तस्वीर
ग्रामीणों ने एसडीपीआे को बंधक बनाया! इसी बीच पुलिस व ग्रामीणों में झड़प हो गई आैर ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया! जिसके कारण स्थिति आैर भयावक हो गई आैर बीडीआे की गाड़ी का शीशा फोड़ दिया साथ ही कई पुलिस कर्मी भी घायल हो गए! जिसमें घायल पुलिस कर्मी एसडीपीआे प्रितिश कुमार,पुअनि रमाशंकर साह,अजीत कुमार सिंह, विनय कुमार, सिपाही रमीज रजा, जयप्रकाश, शिव शंकर गुप्ता,सैफ अरुण कुमार,नंदु
इलाजरत सैप के जवान
कुमार,जयप्रकाश,मुनेश्वर राय,अनुज कुमार सिंह,नंदकिशोर सिंह, अक्षवर प्रसाद सिंह,रमेश चन्द्र शर्मा,रामनाथ सिंह, बीडीआे के ड्राइवर ध्रुवनारायण उपाध्याय समेत कई पुलिस कर्मियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल शिवहर लाया गया! जहां डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए एस.के.एम.सी.एच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया!
इस दौरान डीएम राज कुमार व एसपी प्रकाश नाथ मिश्र ने पुरनहिया थाना पर कैंप करते हुए पूरे घटनाक्रम के बारे में
घायल सैप के जवान
पल-पल की जानकारी लेते रहे! उधर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस के द्वारा हवाई फायरिंग के दौरान ही ग्रामीण उग्र हो कर पथराव कर दिया है! इस दौरान एसपी प्रकाश नाथ मिश्र ने बताया कि पिछले 20 जुलाई को बसंतपट्टी चौक पर रौशन कुमार पाण्डेय बाइक चालक के द्वारा स्थानीय निवासी राजकुमार दास के 8 वर्षीय पुत्र किशन कुमार घायल हो गया! जिसका इलाज प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था कि इसी बीच इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई! वहीं मृतक के परिजनों ने शव को किसी सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर उसे शनिवार को घर ले आया आैर जिसके गाड़ी से
घायल सैप के जवान
दुर्घटना हुई थी! उसके घर पर शनिवार के रात से ही मृतक के परिजनों ने शव को रख दिया तथा मृतक के परिजनों द्वारा घर वालों से अवैध तरीके से मुआवजा की राशि मांग कर रहे थे! वहीं पुलिस को इस घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीआे प्रितीश कुमार ने पुलिस बल के साथ देर रात को ही घटना स्थल पर पहुंचकर मृतक के परिजनों को शव को हटाने एवं घर वालों को बचाना चहा तो मृतक के परिजनों ने शव को लेकर गांव में
झड़प में घायल ग्रामीण इलाजरत
चले गए आैर रविवार को अहले सुबह करीब सैकड़ों ग्रामीण व मृतक के परिजन शव को लेकर बसंतपट्टी चौक को टायर जलाकर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया! वहीं रविवार को सड़क जाम की सूचना मिलते ही एसडीपीआे प्रितिश कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों को सड़क जाम करने से मना किया गया! इस दौरान
घायल सैप जवान को सहारा देकर ले जाते ग्रामीण
आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया! जिसमें एक दर्जन से अधिक पुलिस कर्मी घायल हो गए हैं! जिसका इलाज चल रहा है! इस दौरान पुलिस कर्मियों ने शव को अपने कब्जे में ले लिया! वहीं मृतक के माता सकुंतला देवी,अंजू देवी, श्रुति कुमारी, आशा देवी,रमेश कुमार समेत कई ग्रामीण भी घायल होने की सूचना मिल रही है! इस दौरान डीएम राज कुमार ने सारी
घायल सैप के जवान
घटनाआें से अवगत हुए शव को अंतिम संस्कार के लिए स्थानीय बीडीआे मो0 रईसुद्दीन खा आैर मृतक के पिता को कहा गया! जिसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया!

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.