Breaking News

मोतिहारी में स्कूल बस की ठोकर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

*📝मोतिहारी में स्कूल बस की ठोकर से बाइक सवार दो युवकों की मौत*

मृतको का शव
दिलीप गुप्ता, चम्पारण टुडे
मोतिहारी :- मुफस्सिल थाने के पकड़ीदयाल रोड में सिरसा के समीप शुक्रवार को स्कूल बस की टक्कर में दो बाइक सवारों की मौत हो गयी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतकों की पहचान बासमनपुर के विजय विश्वास व पतौरा लाला टोला के सुजीत महतो के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष अरविन्द प्रसाद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। स्कूल बस को जब्त कर लिया गया है। घटना के समय बस पर स्कूली बच्चे सवार थे। सभी बच्चों को सुरक्षित उतारकर दूसरी सवारी से घर पहुंचाया गया। घटना के बारे में मृतक के परिजनों ने बताया कि विजय विश्वास बाइक चला रहा था। पीछे सुजीत महतो बैठा था। स्कूल से छुट्टी होने के बाद स्कूल बस बच्चों को पहुंचाने मधुबनीघाट की ओर जा रही थी। बस चालक की लापरवाही से सामने से आ रहे बाइक सवारों को रौंद दिया। घटनास्थल पर ही सुजीत महतो की मौत हो गयी, वहीं जख्मी विजय विश्वास को इलाज के लिय सदर अस्पताल लाया गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए हाईअर सेंटर रेफर कर दिया। छतौनी के एक निजी नर्सिंग होम में ले जाने के दौरान उसकी भी मौत हो गयी। घटना के बाद गांव के लोगों में आक्रोश है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.