Breaking News

शिवहर- डीएम व एसपी ने किया स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बैठक

शिवहर- डीएम व एसपी ने किया स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बैठक

बैठक की तस्वीर
मनीष नन्दन सिंह,चम्पारण टुडे (शिवहर)
शिवहर- स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन को लेकर डीएम राज कुमार व एसपी प्रकाश नाथ मिश्र ने समाहणालय में शुक्रवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्य समारोह समाहरणालय के मैदान में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। समाहरणालय से लेकर विभिन्न सरकारी दफ्तरों में झंडोत्तोलन की समय निर्धारित किया गया। डीएम ने सास्कृतिक कार्यक्रम, फैन्सी मैच एवं मुख्य समारोह स्थल में परेड का अभ्यास करने का निर्देश दिया है। 12 अगस्त को डीएम-एसपी समाहरणालय मैदान में होने वाले पूर्वाभ्यास में स्वयं भाग लेंगे। जिला शिक्षा पदाधिकारी को 15 अगस्त की सुबह प्रभात फेरी कार्यक्रम की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। डीएम ने नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को शहर की सफाई कराने का निर्देश दिया है। वही  समाहरणालय द्वार सहित जीरोमाईल चौक, मेन चौक, गांधी चौक, सिनेमा हॉल रोड, गुदरी बाजार, रजिस्ट्री चौक की साफ-सफाई की जिम्मेवारी सौंपी गई साथ ही महादलित टोला में झंडातोलन का भी आयोजन रखा गया! इस दौरान शाम को छः बजे गांधी भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है! जिसके नोडल पदाधिकारी एसडीओ मो0 अफाक अहमद होंगे! मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रितीश कुमार, डीडीसी मनन राम, जिला योजना पदाधिकारी उमाशंकर पाल, जिला कल्याण पदाधिकारी सुनिल कुमार शर्मा, भू अर्जन पदाधिकारी आलोक कुमार, समेत कई आलाधिकारी मौजूद थे!

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.