राखी का धागा केवल रक्षा ही नहीं बल्कि प्रेम आैर निष्ठा से दिलों को भी जोड़ता है :-डीएम राजकुमार
शिवहर- राखी का धागा केवल रक्षा ही नहीं बल्कि प्रेम और निष्ठा से दिलों को जोड़ता है :- डीएम राजकुमार
मनीष नन्दन सिंह,चम्पारण टुडे (शिवहर)
शिवहर- नगर के प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में अलौकिक रक्षा बंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया! वहीं कार्यक्रम के मख्य अतिथि डीएम राज कुमार व एसपी प्रकाश नाथ मिश्र ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया! इस दौरान डीएम राज कुमार ने कहा कि किसी भी रिश्तें की मजबूती की बुनियाद होता है विश्वास आैर राखी का धागा केवल रक्षा ही नहीं बल्कि प्रेम आैर निष्ठा से दिलों को भी जोड़ता है! चरित्र निर्माण का आधार अध्यात्म की है जो यह संस्था बहुत ही अच्छे से कर रही है! वहीं एसपी प्रकाश नाथ मिश्र ने कहा कि आज लगभग हर धर्म में रक्षा बंधन त्योहार काफी धूमधाम से मनाते है!धर्म व मज़हब से परे यह रक्षा बंधन त्योहार प्रेम का प्रतीक है! मौके पर केन्द्र की संचालिका भारती बहन ने बताया कि रक्षा बंधन भाई बहन का एक अलौकिक पर्व है! उन्होंने कहा कि यूं तो बंधन किसी को भी पसंद नहीं है! परंतु बहनों के स्नेह के बंधन में सब बंधना चाहते हैं! उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन पर्व में अगर कुछ देना है तो पान, बीड़ी, सिगरेट, खैनी, गुटखा आदि चीजों को दान में दें! मौके एसडीओ मो0 अफाक अहमद, लोजपा जिलाध्यक्ष विजय कुमार पाण्डेय, जदयू नेता हरिद्वार राय पटेल, पूर्व जिला परिषद् अजबलाल चौधरी, आर.आर.कॉलेज के प्राचार्य उमेश नन्दन सिंह समेत कई मौजूद थे!
![]() |
| सभा को संबोधित करते डीएम राजकुमार |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.