Breaking News

शिवहर- जिला प्रशासन समाचार पत्रों में गलत खबर छपवाकर लूट रही है वाहवाही : लवली आनंद

शिवहर- जिला प्रशासन समाचार पत्रों में गलत खबर छपवाकर लूट रही है वाहवाही : लवली आनंद
बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों की दौरा करती पूर्व सांसद लवली आनंद
चम्पारण टुडे से मनीष नन्दन सिंह की शिवहर से रिपोर्ट
शिवहर- पूर्व सांसद लवली आनंद ने पिपराही प्रखंड के नरकटिया व बेलवा पंचायत में पहुँच कर लोगों की स्थिति से अवगत हुए! उन्होंने बताया कि भीषण बाढ़ से करीब 5 सौ घर क्षतिग्रस्त हो गया! जिला प्रशासन द्वारा 2 किलो चूड़ा व 3 किलो चावल आदि देकर आैर समाचार पत्रों में गलत खबर छपवाकर वाहवाही एवं बाढ पीड़ितो के साथ भद्दा मजाक कर रही है! स्वास्थ्य विभाग की कोई टीम नहीं है जो पीड़ित परिवारों को दवा दे सकें साथ ही शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं लोग मरने के लिए विवश है! वहीं जिला प्रशासन व बड़े लोग मिलकर सरकारी रुपये का दुरुपयोग कर रहे हैं! उन्होंने कहा कि इस प्रलयंकारी बाढ से शिवहर जिला बूरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है! वहीं किसानों को फसल क्षति का लाभ आैर किसान को 1 लाख तक के केसीसी को माफ करने एवं शिवहर को बाढ़ग्रस्त जिला घोषित करने की मांग की है! उन्होंने मांग किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार दौड़े में शिवहर जिला को भी जोड़ा जाए! ताकि शिवहर बाढ़ग्रस्त जिला घोषित हो सकें! मौके पर फौजी सहनी,छोटेलाल सहना,गुड्डू कुमार, कन्हैया कुमार,विजय कुमार, महंत शंभु नारायण दास,संजीव कुमार उर्फ़ पप्पू सिंह समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे!

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.