Breaking News

कोटवा :- भाजपा भगाओ, देश बचाओ रैली को लेकर राजद की बैठक

कोटवा :- भाजपा भगाओ, देश बचाओ रैली को लेकर राजद की बैठक

बैठक की तस्वीर
चम्पारण टुडे से छायाकार अमित के साथ अजीत कुमार सिंह कोटवा से रिपोर्टिंग
कोटवा :- स्थानीय उच्च विद्यालय के प्रांगण में भाजपा भगाओ देश बचाओ रैली एवं बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के मोतिहारी आगमन  को लेकर कल्याणपुर विधान सभा क्षेत्र में राजद कार्यकर्ताओ की बैठक हुई।बैठक की अध्यक्षता पूर्व मुखिया कांति राय ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व प्रत्याशी मनोज यादव ने कहा कि विधान सभा क्षेत्र से 27 अगस्त को पटना रैली में दस हजार कर्जकर्ता भाग लेंगे।और 9 अगस्त को पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के मोतिहारी आगमन पर 5 हजार कार्यकर्ता भाग लेंगे। बैठक में राजद के पूर्व जिला अध्यक्ष बच्चा यादव ने कहा कि पटना रैली ऐतिहासिक होगी , जिसमें दोहरे चरित्र वाले नेताओं का भंडाफोड़ होगा। बैठक में जिला पार्षद मनोज मुखिया,राम तपस्या ठाकुर,अशोक सिंह,योगेंद्र यादव। सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.