Breaking News

पूर्वी चम्पारण :- जिले में अलग अलग क्षेत्रों से आज करीब आधा दर्जन महिलाओं का चोटी कट जाने की घटना से महिलाओं में आतंक

पूर्वी चम्पारण :- जिले में अलग अलग क्षेत्रों से आज करीब आधा दर्जन महिलाओं का चोटी कट जाने की घटना सामने आयी है
पीड़िता प्रतिमा देवी की तसवीर
चंपारण टुडे से हिमांशु कुमार हिमकर व आकाश जयसवाल की रिपोर्ट-
मोतिहारी:अभी अभी बुधवार के रात्रि करीब 10 बजे मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के लोकसा अमर छतौनी के दिनेश राम की पत्नी प्रतिमा देवी घर मे अकेले रोटी बनाने के लिए आंटा गूंथ रही थी तभी अचानक उनकी चोटी कट गयी और वह बेहोश हो गयी.आनन फानन में घर के लोगो ने प्रतिमा देवी को लोकसा में ही स्थित आशीर्वाद नर्सिंग होम लेकर आये जहाँ उनका इलाज चल रहा है.
अन्य जगहों की तरह रक्सौल में भी चोटी कटने की घटना सामने आई है.
*मोतिहारी* के बंजरिया गुमटी के पास चोटी कटने की घटना सामने आई
विगत 1 सप्ताह से चोटी कटने की घटना हम लोग सुन रहे थे। लेकिन कल रात्रि घर बंदकर सोई एक महिला की चोटी कटने से क्षेत्र में दहशत फैल गया है। पीड़ित महिला रक्सौल वार्ड नंबर 7 निवासी विजय गिरी की पत्नी पिंकी देवी बताई जा रही है ।जो सुबह में बेहोश पाई गई ।बाद में उसका चोटी देखा गया तो चोटी कटा हुआ दिखा जिसे यथाशीघ्र उपचार हेतु हेतु डंकन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। भारत नेपाल सीमा के रक्सौल में घटित इस घटना से भारत व नेपाल के सीमाई क्षेत्र में काफी दहशत का माहौल है।
फेनहारा की महिला
*फेनहारा* प्रखंड के पोखरिया टोला गांव में बाल काटे जाने का मामला सामने आया है आज ही मो० अकरम अंसारी की पत्नी जब बर्तन धोकर उठी तो उसका बाल कट कर निचे गिर गया और वो बेहोश हो गई.
सूचना मिला है कि छोटा बरियारपुर में स्थित डॉक्टर नवल किशोर के क्लीनिक पर एक बाल काटने का मामला प्रकाश में आया है जो  घर सिसवा बसंत थाना कल्याणपुर के रहने वाला मरीज है मरीज का नाम रीना देवी है आज शाम 3:00 बजे
कल्याणपुर की महिला
बाल कटा और वह बेहोश हो गई उनके पति सुदामा प्रसाद यादव मोतिहारी लाकर भर्ती कराए प्राप्त सूचना तक मरीज अभी बेहोश है लगभग 9:00 बजे तक।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.