*प्रशासन द्वारा दो नजरिए से देखे जाने का बाढ़ पीड़ितों ने लगाया आरोप*
*8 दिनों से बाढ़ में घिरे होने के बावजूद नहीं कोई पहुंचा सुधि लेने, न दी गई बाढ़ राहत सामग्री, नहीं की गई लंगर की व्यवस्था*
 |
| बाढ़ के पानी मे पीड़ितों की तस्वीर |
चम्पारण टुडे से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्टिंग
रामगढ़वा-प्रखंड क्षेत्र के सिकरहना नदी पर बना कैशरे हिन्द बांध इस साल अचानक आई प्रलयकारी बाढ़ की वजह से 30 वर्षों का रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए टूट गया है। जिससे पुरे तिरवाह क्षेत्र के लोगों की जिंदगी तबाह हो गई है। घर में खाने के लिए अनाज नहीं है , तन ढकने के लिए वस्त्र नहीं है , सोने के लिए बिछावन नहीं है। कई घर गिर चुके हैं ,तो कुछ घर गिरने के कगार पर हैं ।चारों तरफ त्राहिमाम- त्राहिमाम मचा हुआ है ।और प्रशासन की ओर से अभी तक कोई राहत सामग्री उपलब्ध नहीं कराई गई है। रविवार को मीडिया कर्मी डी.एन.कुशवाहा ने वहां पहुंचकर जब पीड़ितों से हाल पूछने की कोशिश की तो अहिरौलिया पंचायत वार्ड नंबर-2 जानी जी के टोला गांव निवासी रमजान मियां,सुरेश यादव, प्रकाश पडित रामायण यादव,पुण्देव ठाकुर, कमरुद्दीन मियां तथा जुम्मन मियां आदि लोगों ने बताया कि हमलोगों का घर बिल्कुल पानी में डूब चुका है ,कुछ भी खाने के लिए नहीं है।वहीं अहिरौलिया गांव वार्ड नंबर 5 निवासी प्रेम यादव ,मीरा
 |
| अपनी ब्यथा सुनाते बाढ़ से पीड़ित ग्रामीणों की तस्वीर |
यादव, बलभद्र यादव, हरेंद्र यादव ,वीर यादव, धन लाल यादव ,ललन यादव, शिवजी यादव ,भूटी यादव ,साधु यादव ,महाराज यादव, जगदीश कुमार तथा कमल यादव आदि लोगों ने अपनी व्यथा सुनाते हुए बताया कि 7-8 दिनों से हमलोग बाढ़ में घिरे हुए हैं।हमलोगों का जिंदगी नरकमय हो गया है और हम लोगों की सुधि लेने अभी तक न बीडियो साहब आए न कोई जनप्रतिनिधि। बीडियो साहब वोट पर चारों तरफ घूम रहे हैं। तिरवाह के दूसरे पंचायत एवं गांव में लंगर की व्यवस्था किए हैं। लेकिन हम लोग के यहां हाल-चाल भी पूछने नहीं आए हैं। लंगर और राहत सामग्री की बात तो दूर की है। इस बाबत रामगढ़वा प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेन्द्र कुमार सिंह से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि जिस पंचायत के वार्ड सदस्य,पंचायत समिति व मुखिया आगे आ रहे हैं ,पहन कर रहे हैं उनके यहां लंगर की व्यवस्था की जा चुकी है ।वहां के जनप्रतिनिधि आगे नहीं आए हैं इसलिए वहां नहीं हुआ है।अहिरौलिया के ग्रामीणों ने बताया कि आज पहली बार रामगढ़वा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रहस्त कुमार तथा स्वास्थ्यकर्मी सुशांत कुमार आदि लोगों ने चिकित्सा शिविर लगाकर पीड़ित लोगों की जाँच की।और आगे भी स्वास्थ्य से संबंधित सहयोग करने एवं दवा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.