Breaking News

किसी भी राष्ट्र की उन्नति स्वच्छ हुए बगैर संभव नहीं :-एसडीओ श्री प्रकाश

रक्सौल:किसी भी राष्ट्र की उन्नति स्वच्छ हुए बगैर संभव नहीं :-एसडीओ श्री प्रकाश

लोहिया स्वच्छता अभियान में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए रक्सौल अनुमंडल पदाधिकारी श्री प्रकाश
डीएन कुशवाहा (रक्सौल) चम्पारण टुडे
रक्सौल : किसी भी राष्ट्र की उन्नति स्वच्छ हुए बगैर संभव नहीं है। स्वच्छ भारत का निर्माण तभी संभव है जब सभी लोग जागरुक हो जाएं, घर- घर में शौचालय हो । खुले में शौच एवं आस-पास में गंदगी करते हुए स्वच्छ भारत निर्माण की कल्पना असंभव है। उक्त बातें रक्सौल अनुमंडल पदाधिकारी श्री प्रकाश ने गुरुवार को गणेश महावीर उच्च विद्यालय के सभागार में लोहिया स्वच्छता अभियान को सफल बनाने हेतु प्रखंड के शिक्षकों एवं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कही।उन्होंने शिक्षको से स्कूल के माध्यम से बच्चों व उनके अभिभावकों को खुले में शौच करने से रोकने की बात बताई ।साथ ही उन्होंने कहा कि अभिभावकों को समझायें कि खुले में शौच करने से तरह- तरह की बीमारियां फैलती है ।सरकार
मीटिंग की तस्वीर
शौचालय बनाने के लिए 12-12 हजार रुपये का आर्थिक मदद भी कर रही है ।ताकि स्वच्छ भारत के निर्माण में सबकी सहभागिता बनी रहे ।मौके पर सीओ रविन्द्र कुमार,बीडीओ जितेन्द्र कुमार सिंह,संगम कुमार,बीइओ रंजना कुमारी,सीआरसी संजीव कुमार,अशोक मिश्र,एजाजुल हक,शशि कांत दुबे,संदीप सिंह,प्रमोद बैठा,प्रेम किशोर सिंह,राज कुमार कुशवाहा,श्री निवास प्रसाद, अनवारुल हक,मुकेश कुमार सिंह तथा मो.ऐनुल हक सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.