पूर्वी चम्पारण:अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए रामगढ़वा में फौजी की पत्नी ने लगाई गुहार
*अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए फौजी की पत्नी ने लगाई गुहार
*मुखिया व उनके सहयोगियों पर मारपीट का आरोप
डी.एन.कुशवाहा(रामगढ़वा)
रामगढ़वा-स्थानीय थाना क्षेत्र के बहुवारी गाँव निवासी फौजी प्रदीप सिंह की पत्नी व रक्सौल जिला भाजपा उपाध्यक्ष नीलू सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति देकर स्थानीय थानाध्यक्ष पर मारपीट के आरोपी व सकरार पंचायत के मुखिया जैल सिंह तथा अन्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करने का आरोप लगाई है ।भाजपा नेत्री ने बताई है कि उन्होंने स्थानीय थाना में विगत 26 मई को उनके दरवाजे पर आकर मारपीट करने से संबंधित प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसको लेकर सुगौली इंस्पेक्टर ने कांड का पर्यवेक्षण किया था। जिसमें मामले को सत्य पाते हुए अनुसंधानकर्ता रामायण राम को अभियुक्तों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था । परंतु आज तक अभियुक्तों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी ।वहीं इस बाबत कांड के अनुसंधानकर्ता रामायण राम ने दूरभाष पर बताया कि गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है ।बड़ा बाबू मना किये हुए हैं ।विशेष फोन पर कुछ नही कहेंगे ।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.