पूर्वी चम्पारण : मधुबन में कबाड़ व्यवसायी की हत्या के बाद सड़क जाम व बाजार बंद
 |
| सड़क पर आगजनी कर प्रदर्शन करते ग्रामीण |
राजेश जयसवाल उर्फ पप्पू जयसवाल,मधुबन (चम्पारण टुडे)
मोतिहारी : जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार स्थित पुरानी मारवाड़ी धर्मशाला में बुधवार देर रात अपराधियों ने कबाड़ व्यवसायी जगन्नाथ प्रसाद का सिर बाट से कुच-कुच कर मार डाला।सूचना पर पहुंची मधुबन पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त पांच व 10 किलो के बाट बरामद किया है।घटना के दौरान अपराधियो ने व्यवसायी की मोबाइल सहित करीब पांच लाख नकदी रुपये लूट ली।हत्या करने के बाद अपराधियो ने मृतक के शव को उनके बिछावन पर छोड़ कर फरार हो गये।सुबह होने पर हत्या की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। हत्या के कारणों व हत्यारे का सुराग नहीं मिल पाया है।
 |
| मृतक का शव |
सुबह घटना का पता चलने के बाद लोग आक्रोशित हो गये। घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों द्वारा मलंग चौक पर शव को रख कर प्रदर्शन किया गया एवं सड़क पर टायर जला कर प्रदर्शन करने के बाद बाजार बंद करा दिया गया।आक्रोशित लोग मामले में हत्यारों को गिरफ्तार कर कारवाई की मांग कर रहे थे।मौके पर सीआरपीएफ के जवान पहुंच गये हैं। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है.
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.