रामगढ़वा में NH 28 ए के गड्ढे में तब्दील होने की वजह से लोगों ने सड़क को घंटों जाम किया
![]() |
| सड़क जाम करते लोग |
रामगढ़वा-NH 28 ए की दयनीय स्थिति से आतुर होकर रामगढ़वा के लोगों ने रविवार को राम नाथ पेट्रोल पंप के पास प्रखंड प्रमुख पति विशाल गुप्ता के नेतृत्व में घंटों सड़क जाम किया।जाम के दौरान दोनों तरफ से सैकड़ों गाड़ियों का ताता लग गया । लोगों की व्याकुलता को देखते हुए 2 घंटे बाद जाम को हटा दिया गया। गौरतलब हो कि 2011 से NH 28 ए को तातिया कंपनी बना रही है। जिसमें 3 साल की जगह 7 साल लग गए। फिर भी सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हुआ। जिसको प्रशासन के द्वारा बार-बार अल्टीमेटम देने के बाद भी तात्या कंपनी ने समय से सड़क का निर्माण नहीं कराया ।सड़क के गड्ढेनुमा हो जाने की वजह से आम लोगों का सड़क पर चलना दुभर हो गया है और खतरे से खाली नहीं है ।आए दिन गाड़ियां कीचड़ में फंस रही हैं , पलट रही हैं, अभी तक कितने लोगों की जाने चली गई। आज की स्थिति यह है कि लोग एन एच 28 ए पर धान की रोपनी कर रहे हैं और मछली भी पकड़ रहे हैं। यदि समय रहते NH 28 ए को रक्सौल तक मोटरेबुल नहीं बनाया गया तो इस बरसात में न जाने कितनी गाड़ियां पलटेंगी और जाने जायेंगी। मौके पर अमर किशोर कुमार ,गुड्डू कुमार, अरविंद पांडेय, संजय कुमार ,पिंटू कुमार, अजय प्रसाद तथा विकास कुमार ,छोटू तिवारी विनोद यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.