पड़ोसी देश नेपाल के बिरगंज में धूमधाम से मनाई गई गुरु पूर्णिमा
![]() |
| स्रोत: गूगल |
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को बिरगंज के स्कूल और कॉलेजों में धूमधाम से मनाई गई गुरु पूर्णिमा। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने गुरु के सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया ।साथ ही गुरुजनों को मिठाइयां खिलाई एवं कलम तथा डायरी देकर आशिर्वाद लिया।इस कार्यक्रम को बिरगंज के बीपीसी कॉलेज,त्रिभुवन मा. वि. , कन्या स्कूल तथा नरसिंह स्कूल के बच्चों ने हर्षोल्लास एवं भब्यता के साथ मनाई । इस सन्दर्भ में ज्योतिष सम्राट पंडित पुरुषोत्तम दुबे ने बताया कि गुरु पूर्णिमा हमें धर्म का मार्ग दिखाता हैं । शास्त्रों में गु का अर्थ बताया गया है- अंधकार या मूल अज्ञान और रु का अर्थ है उसका निरोधक। गुरु को गुरु इसलिए कहा जाता है कि वह अज्ञान अर्थात दो अक्षरों से मिलकर बने ‘गुरु’ शब्द में – प्रथम अक्षर ‘गु का अर्थ- ‘अंधकार’ होता है जबकि दूसरे अक्षर ‘रु’ का अर्थ- ‘उसको हटाने वाला’ होता है।अर्थात् अंधकार को हटाकर प्रकाश की ओर ले जाने वाले को ‘गुरु’ कहा जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.