Breaking News

रामगढ़वा : शहीद अरविंद पांडे के स्मारक स्थल पर विजय दिवस समारोह हुआ आयोजित

शहीद अरविंद पांडे के स्मारक स्थल पर विजय दिवस समारोह हुआ आयोजित

स्मारक स्थल पर सलामी देते
चंपारण टुडे (रामगढ़वा )से हिमांशु कुमार हिमकर की रिपोर्ट-
रामगढ़वा-प्रखंड क्षेत्र के अरविंद नगर भटिया गांव में शहीद अरविंद पांडे के स्मारक स्थल पर बुधवार को विजय दिवस समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे रामगढ़वा थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने शहीद के स्मारक पर पुष्प एवं माला अर्पित किया तथा उन्हें सलामी दी ।तत्पश्चात श्री कुमार ने शहीद के पिता ईश्वर चन्द्र पांडे को शौल ओढ़़ाकर सम्मानित किया। यह कार्य शहीद अरविंद पांडे के शहादत के 18 वर्ष बाद किसी पुलिस पदाधिकारी ने की। जिससे शहीद के परिजन सहित इलाके के लोग काफी प्रशंचित हैं।मौके पर सांसद प्रतिनिधि शशि भूषण सिंह,विधायक प्रतिनिधि अरविंद पांडेय,आचार्य मुकेश पांडे,शहीद के भाई संजय पांडे,छोटन पांडे,प्रयाग महतो,सुनील सिंह,हिमांशु कुमार हिमकर ,छोटू तिवारी तथा अश्विनी झा तथा सैप के जवानों सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.