एलएस ज्योति रानी के अभद्र व्यवहार से क्षुब्ध आंगनबाड़ी सेविकाओं ने किया एक दिवसीय धारणा प्रदर्शन
 |
| प्रदर्शन करती आंगनबाड़ी सेविकाएं |
चंपारण टुडे से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट-
रामगढ़व-स्थानीय प्रखंड के आंगनबाड़ी सेविकाओं ने महिला
पर्वेक्षिका ज्योति रानी के द्वारा एक सेविका के साथ किए गए अभद्र व्यवहार एवं प्रताड़ना से आतुर होकर बुधवार को प्रखंड मुख्यालय पर आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ के जिलाध्यक्ष कुमारी प्रियंका के नेतृत्व में एक दिवसीय धारणा- प्रदर्शन किया।धारणा प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कुमारी प्रियंका ने बताया कि पर्वेक्षिका ज्योति रानी सभी सेविका एवं सहायिकाओं को बंधुआ मजदूर समझकर अपनी निजी स्वार्थ सिद्ध करने के लिए उन्हें प्रताड़ित व अभद्र व्यवहार करती है।किसी को अनाब-शनाब बोलना उनके लिए आम बात है।ऐसा ही व्यवहार उन्होंने चंपापुर पंचायत अंतर्गत मनना गांव के केन्द्र संख्या 172 की सेविका व मो.ज्याउल हक की पत्नी रौशन आरा के साथ की।21जुलाई को जब वह कार्यालय गई तो पर्वेक्षिका ज्योति रानी ने उन्हें अनाब-शनाब बोला और गाली दे दी। शालीनता पूर्वक जब वह गाली देने का कारण पूछी तो उसकी नौकरी खा जाने की धमकी दी और कही तुम अपने देवर के साथ मोटरसाइकल पर बैठकर घुमती
 |
| कार्यालय में तालाबंदी की तस्वीर |
हो।साथ ही कहा कि तुम्हारी औकात ही क्या है? जहाँ जाना है जाओ मुझे परवाह नहीं है।ज्योति रानी के अभद्र व्यवहार एवं गाली-ग्लौज से क्षुब्ध होकर रौशन आरा ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को अपना त्याग पत्र सुपुर्द कर दिया।जिससे क्षुब्ध होकर सभी सेविका सहायिकाओं ने बाल विकास परियोजना कार्यालय में ताला जड़कर उनके खिलाफ नारेबाजी की।और इस बाबत एक आवेदन स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेन्द्र कुमार सिंह तथा रामगढ़वा थानाध्यक्ष को देकर इसकी जांच कराकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। मौके पर संघ के प्रखंड अध्यक्ष बबीता कुमारी,खुशबू खातून,सरिता कुमारी,शबाना खातून,रंजू देवी,मंजू देवी,उर्मिला देवी,सुनिता कुंवर तथा आभा कुमारी सहित दर्जनों सेविका उपस्थित थीं।
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.