Breaking News

रामगढ़वा:ईश्वरीय करिश्मा से 10 मिनट पानी में डुबा रहने के बाद भी जिन्दा बच गया 8 वर्षीय बालक

रामगढ़वा:ईश्वरीय करिश्मा से 10 मिनट पानी में डुबा रहने के बाद भी जिन्दा बच गया 8 वर्षीय बालक

इलाजरत बच्चा
डी.एन.कुशवाहा (चम्पारण टुडे)
रामगढ़वा- स्थानीय थाना क्षेत्र के बेला गांव निवासी शेख नुरालम के 8 वर्षीय पुत्र नशीम आलम मंगलवार को स्नान करने के दौरान नहर में डूब गया। डूबने की सूचना मिलते परिजन एवं ग्रामीण उसे खोजने लगे, 10 मिनट के बाद बच्चा पानी के अंदर से निकाला गया तो वह बेहोश हो चुका था। उसे परिजनों ने यथा शीघ्र रामगढ़वा के निजी चिकित्सक डॉक्टर रियाजुल हक के नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया।जहाँ बच्चा होश में आ गया है और अभी उसका उपचार चल रहा है। डूबे हुए बच्चे को पानी से खोज कर निकालने में बेला गांव निवासी मुन्ना प्रसाद, कबीर अहमद, रुस्तम अलाम, सर्वेश कुमार तथा मनोज कुमार आदि लोगों ने अहम भूमिका निभाई। जिनकी  भूरी -भूरी प्रशंसा परिजन एवं ग्रामीण कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.