रामगढ़वा:भगवान की मूर्ति चुराते चोर को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ा,जमकर धुनाई के बाद पुलिस को सौंपा
चोर का शिकार बनते -बनते बचे भगवान,चोर रंगे हाथ पकड़ाया, ग्रामीणों ने रामधुनई करने के बाद पुलिस को किया सुपुर्द
डी.एन.कुशवाहा (चम्पारण टुडे)
रामगढ़वा-स्थानीय थाना क्षेत्र के रामगढ़वा बाजार अवस्थित रामजानकी मंदिर में मंगलवार की सुबह ठाकुर जी की मूर्ति चोरी करते रंगे हाथ एक चोर को पकड़ कर ग्रामीणों ने पहले राम धुनाई की उसके बाद पुलिस को सुपुर्द कर दिया । पकडा गया चोर मलाही टोला गांव निवासी टीमल सहनी का पुत्र अंकित कुमार बताया जा रहा है । इस बाबत थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने एक युवक को पकड कर दिया है , जांचोपरांत दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी और जेल भेजा जाएगा ।
चोरो के आतंक
गौरतलब हो कि थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर बीते शुक्रवार की मध्य रात्रि अज्ञात चोरों ने शंकर मन्दिर चौक पर अवस्थित दिलीप पान भंडार एवं सिनेमा हॉल चौक के समीप स्थित सुकेश पान भंडार में ताला तोड़ कर बीस हजार नकदी सहित करीब 50 हजार रुपये की सामग्री चुरा ली थी। वहीं चोरों ने धनहर दिहुली सेंट्रल बैंक के बगल में अवस्थित प्रमोद प्रसाद व दिलीप प्रसाद के घर में सो रहे परिवार के सदस्यों को कमरे में बाहर से बंद कर एवं बेफिक्र होकर बहुत ही शांति से चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इस बाबत गृह स्वामी से मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने घर मे रखे सोने की जेवरात,चैन,कड़ा,अंगूठी,चांदी की हँसुली सहित अन्य महंगे कपड़ों की चोरी कर ली थी। चोरो ने दिलीप पान भंडार से 10 हजार नकदी,दुकान में रखे करीब 3 हजार के सिक्के व रजनीगन्धा,शिखर,गुटखा के दर्जनों पैकेट और सुकेश पान दुकान से सात हजार नकदी दो हजार के सिक्के,पान मसाला की पैकेट की चोरी की थी। घटना को लेकर पीड़ित दुकानदार दिलीप कुमार,सुकेश कुमार व गृहस्वामी प्रमोद प्रसाद तथा दिलीप कुमार ने शनिवार को स्थानीय थाना में अलग अलग आवेदन दिया था।
![]() |
| गिरफ्तार चोर की तस्वीर |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.