रामगढ़वा(पूर्वी चम्पारण):-मोटसाइकिल की ठोकर से एक की मौत,परिजनों ने किया सड़क जाम

डी.एन.कुशवाहा (रामगढ़वा) चम्पारण टुडे
रामगढ़वा-थाना क्षेत्र के बहुअरी- सकरार सड़क पर शौच करने जा रहे बहुअरी गांव निवासी राजेन्द्र साह के 35 वर्षीय पुत्र मनोज साह को अज्ञात मोटरसाइकिल चालक ने पीछे से जोरदार ठोकर मार दी।जिसमें मनोज साह एवं मोटरसाइकल चालक गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। दोनों घायलों को ग्रामीणों ने उपचार हेतु रामगढ़वा के निजी चिकित्सक डा.रेयाजुल हक के पास लाया। जहां से डॉ.रेयाजुल हक ने मनोज साह के स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बेहतर उपचार हेतु डंकन अस्पताल रक्सौल भेज दिया। लेकिन रास्ते में ही वह जिन्दगी का जंग हार गया। वहीं मोटरसाइकिल चालक व पलनवा थाना क्षेत्र के गाद सीरीसिया गांव निवासी उक्त अज्ञात युवक को जैसे ही घायल मनोज साह के मृत्यु की सूचना मिली , वैसे ही वह सबके आँखों में धूल झोंककर नौ दो ग्यारह हो गया । वहीं मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है और पुरे गांव में मातमी सनाटा छा गया है। मृतक के आक्रोशित परिजनों ने डॉ.रेयाजुल हक पर मोटरसाइकल चालक को भगाने का आरोप लगाते हुए उन पर कानूनी कार्रवाई कराने हेतु एनएच 28 ए को स्टेट बैंक के सामने जाम कर दिया। जाम की सूचना मिलते स्थानीय थानाध्यक्ष राजेश कुमार , रक्सौल इंस्पेक्टर उग्रनाथ झा तथा हरैया ओपी प्रभारी कुमार रौशन जाम स्थल पर पहुंच गए और मृतक के परिजनों को समझा-बुझाकर मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ केस करने का आश्वासन दिया एवं जाम को खत्म कराया । बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेजा। समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी।
![]() |
| सड़क जाम करते ग्रामीण |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.