पूर्वी चम्पारण:रामगढ़वा में दो दुकानों सहित दो आवसीय घर मे करीब दो लाख की हुई चोरी

डी.एन.कुशवाहा (रामगढ़वा) चम्पारण टुडे
रामगढ़व-थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर शुक्रवार की मध्य रात्रि अज्ञात चोरों ने शंकर मन्दिर चौक पर अवस्थित दिलीप पान भंडार एवं सिनेमा हॉल चौक के समीप स्थित सुकेश पान भंडार में ताला तोड़ कर बीस हजार नकदी सहित करीब 50 हजार रुपये की सामग्री चुरा ली है। वहीं चोरों ने धनहर दिहुली सेंट्रल बैंक के बगल में अवस्थित प्रमोद प्रसाद व दिलीप प्रसाद के घर में सो रहे परिवार के सदस्यों को कमरे में बाहर से बंद कर एवं बेफिक्र होकर बहुत ही शांति से चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इस बाबत गृह स्वामी से मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने घर मे रखे सोने की जेवरात,चैन,कड़ा,अंगूठी,चांदी की हँसुली सहित अन्य महंगे कपड़ों की चोरी कर ली है। चोरो ने दिलीप पान भंडार से 10 हजार नकदी,दुकान में रखे करीब 3 हजार के सिक्के व रजनीगन्धा,शिखर,गुटखा के दर्जनों पैकेट और सुकेश पान दुकान से सात हजार नकदी दो हजार के सिक्के,पान मसाला की पैकेट की चोरी की है । घटना को लेकर पीड़ित दुकानदार दिलीप कुमार,सुकेश कुमार व गृहस्वामी प्रमोद प्रसाद तथा दिलीप कुमार ने शनिवार को स्थानीय थाना में अलग अलग आवेदन दिया है। उक्त चोरी की सूचना मिलते अनि अरुण कुमार सिंह ने पुलिस बलों के साथ घटनास्थल का मुआयना किया एवं छानबीन शुरू कर दी है ।दूसरी ओर चोरों ने उसी चौक पर अवस्थित कामेश्वर प्रसाद के पान दुकान की शटर का ताला तोड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन ताला नही टूटा । जिसकी वजह से चोरी की घटना को अंजाम नही दे सका। यदि ताला टूट जाता तो चोरी का शिकार एक और दुकान हो जाता।
![]() |
| चोरो द्वारा घर में रखे बैग को खाली किया |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.